20.4 C
Ranchi
Sunday, March 8, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsDhanbadनिरसा में चुनाव प्रचार करने पहुंचे मिथुन चक्रवर्ती की हो गई पॉकेटमारी,...

निरसा में चुनाव प्रचार करने पहुंचे मिथुन चक्रवर्ती की हो गई पॉकेटमारी, पर्स वापस नहीं मिला, वे कार्यक्रम जल्द ख़त्म कर निकल गए  

धनबाद :  चुनाव प्रचार के दौरान मिथुन चक्रवर्ती की पॉकेटमारी हो गई. निरसा विधानसभा इलाके में भाजपा उम्मीदवार अपर्णा सेन गुप्ता के समर्थन में भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती एक जनसभा को सम्बोधित करने पहुंचे थे। भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती की एक झलक पाने को आतुर भारी भीड़ में किसी ने उनकी जेब पर हाथ साफ कर दिया.
बताया जा रहा है कि भीड़ को संभालने के लिए किसी तरह की न तो कोई व्यवस्था थी और न ही कोई सुरक्षा इंतजाम किए हुए थे। इस दौरान भारी संख्या में लोग मंच तक पहुंच गए और मिथुन दा की एक झलक पाने के लिए उनका फोटो अपने मोबाइल कैमरे में लेने के लिए धक्का-मुक्की करने लगे।
पॉकेटमारी की घटना के बाद जब इसकी जानकारी मिथुन दा ने भाजपा नेताओं को दी तो, भाजपा नेताओं ने भरे मंच से पॉकेटमारों को मिथुन दा का पर्स वापस करने को कहा, लेकिन मिथुन दा का पर्स वापस नहीं मिल पाया जिस कारण मिथुन दा कार्यक्रम जल्द ही ख़त्म करके चले गए।

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading