20.4 C
Ranchi
Sunday, March 8, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaउपायुक्त ने किया बिरसा मुंडा एग्रो पार्क का औचक निरीक्षण करने से...

उपायुक्त ने किया बिरसा मुंडा एग्रो पार्क का औचक निरीक्षण करने से हड़कंप, स्थिति सुधारने के कड़े निर्देश

गुमला : – गुमला  उपायुक्त  कर्ण सत्यार्थी ने गुरुवार को बिरसा मुंडा एग्रो पार्क का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पार्क की जर्जर स्थिति और जगह-जगह फैली गंदगी को देखकर उपायुक्त ने नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और संचालकों को निर्देश दिया कि पार्क की व्यवस्थाओं में सुधार के लिए तत्काल कदम उठाए जाएं।

सुधार कार्यों के लिए दिए गए निर्देश:

सफाई अभियान: पूरे पार्क में व्यापक सफाई अभियान चलाया जाए।
सौंदर्यीकरण: दीवारों का रंग-रोगन और टूटे हुए सामानों की मरम्मत जल्द की जाए।
जल निकासी व्यवस्था: तालाब के गंदे पानी को साफ कर उसकी उचित देखभाल सुनिश्चित की जाए।
मछलीघर का पुनर्निर्माण: जर्जर स्थिति में पड़े मछलीघर को शीघ्र चालू किया जाए।
उपायुक्त ने डीडीसी के नेतृत्व में एक समिति के गठन का आदेश दिया, जो पार्क की सभी समस्याओं को चिन्हित कर समाधान की दिशा में कार्य करेगी। उन्होंने अधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि 15 जनवरी तक पार्क की सभी व्यवस्थाएं पूरी तरह दुरुस्त हो जानी चाहिए।
इसके अतिरिक्त, उन्होंने डीएसओ गुमला को निर्देशित किया कि पार्क में जिले के सभी शहीदों का स्मारक बनाने की प्रक्रिया शीघ्र शुरू की जाए। उपायुक्त ने कहा कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उपायुक्त ने कहा कि बिरसा मुंडा एग्रो पार्क जिले की धरोहर है। इसकी उपेक्षा किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं है। संबंधित विभागों को निर्देश दिया गया है कि पार्क को स्वच्छ और आकर्षक बनाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।
न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading