गिरिडीह : गिरिडीह जिले के वंचित लाभुकों का उत्थान सरकार व जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। जिले के सुदूर इलाकों में निवासरत ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं का लाभ मिले, इस दिशा में सक्रिय प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार को उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा और पुलिस अधीक्षक, डॉ बिमल कुमार ने पीरटॉड़ प्रखंड के नौकोनिया गांव में गिरिडीह पुलिस द्वारा आयोजित सामुदायिक पुलिसिंग कार्यक्रम में भाग लिया।

डीसी ने ग्रामीणों को कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी
कार्यक्रम में उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक समेत अन्य वरीय अधिकारियों का पारंपरिक रीति-रिवाज से स्वागत किया गया। मौके पर उपायुक्त ने समाज के वंचित लोगों के बीच केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी दी और लोगों से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।
उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक के द्वारा लोगों के बीच मनरेगा जॉब कार्ड का वितरण किया गया। इसके अलावा बढ़ती ठंड को देखते हुए जरूरतमंदों के बीच गर्म कपड़े और कंबल का वितरण किया गया, ताकि बढ़ती ठंड एवं शीतलहरी से लोगों को राहत मिल सके।

डीसी ने बच्चों से संवाद किया
उपायुक्त ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय के बच्चों को खेल के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए उनके बीच खेल सामग्री यथा बैट, बॉल, फुटबॉल के अलावा कॉपी, पेन, पेंसिल, स्वेटर, जूता, मोजा आदि का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उन्हें पढ़ाई के प्रति प्रोत्साहित किया।
उपायुक्त द्वारा गर्भवती महिलाओं का गोदभराई और बच्चों का अन्नप्राशन किया गया। इस दौरान उन्होंने सभी गर्भवती महिलाओं को पोषण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। मौके पर सभी को पौष्टिक आहार/सात्विक भोजन के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। मौके पर पूर्वी वन प्रमंडल पदाधिकारी, सीआरपीएफ के पदाधिकारी समेत कई पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।
Glory Sarees Women's Woven Pure Soft Kanjivaram Silk Saree Banarasi Style With Blouse Piece for Wedding
₹499.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Yashika Women's Trendy Banarasi Kanjivaram Navy Color Art Silk Saree with Blouse Material
₹444.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Yashika Women's Banarasi Kanjivaram Cotton Silk Saree With Unstitched Blouse Material
₹515.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)MIRCHI FASHION Women's Chiffon Floral Printed Saree with Blouse Piece
₹498.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Yashika Women Vichitra Silk Saree with Embroidered Border| Latest Sarees Bollywood Sari | New Sarees | Saree Blouse| Designer Saree (AZ-YS-OG-LADYQUEEN-Parent)
₹1,099.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.







