प्रयागराज : रामानंद सागर के सीरियल रामायण में भगवान राम का रोल निभाने वाले एक्टर और मेेेरठ के भाजपा सांसद अरुण गोविल महाकुंभ मेला में भाग लेने के लिए प्रयागराज पहुंचे। यहां वह पवित्र संगम में स्नान करने पहुंचे थे। यहां पहुंचकर उन्होंने गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम में पवित्र डुबकी लगाई। डुबकी लगाने के बाद उन्होंने कहा कि मां गंगा, मां यमुना और मां सरस्वती सभी का कल्याण करें। स्नान के अलावा वह मेला क्षेत्र में स्थित सेक्टर 19 स्थित इस्कॉन पंडाल भी पहुंचे। अरुण गोविल ने भंडारे में पहुंचकर श्रद्धालुओं को महाप्रसाद वितरण किया।
गोविल ने जमकर की अदाणी ग्रुप की तारीफ
इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए अरुण गोविल ने कहा कि अदाणी ग्रुप वैसे भी देश में काफी अच्छा काम कर रहा है, लेकिन इस्कॉन के साथ जुड़कर तो वह और भी बहुत लोगों की मदद कर पा रहे हैं। उनका प्रयास बहुत ही प्रशंसनीय है। उन्होंने कहा कि महाकुंभ में इस्कॉन के साथ मिलकर अदाणी फाउंडेशन अच्छा काम कर रहे हैं। इस्कॉन तो शुरू इन कामों के लिए जाना जाता है और अदाणी फाउंडेशन भी जुड़ा है। दो और दो मिलकर चार हुए हैं। दोनों बहुत ही अच्छा काम कर रहे है। इस पुनीत कार्य के लिए अदाणी ग्रुप को बहुत-बहुत शुभकामनाएं।
अरुण गोविल ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा- सनातन संस्कृति का महोत्सव, आस्था का महायज्ञ, एकता, समता, धार्मिक, आध्यात्मिक व सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक तथा राष्ट्रीय एकता और समरसता को समर्पित विश्व का सबसे बड़ा महासमागम महाकुम्भ-2025, प्रयागराज में पवित्र त्रिवेणी संगम में पावन स्नान का सौभाग्य प्राप्त हुआ। मां गंगा, मां यमुना और मां सरस्वती सभी का कल्याण करें।
कई वीआईपी लगा चुके हैं डुबकी
मंगलवार को कई नामी लोग कुंभ मेले में नजर आए। इनमें कोल्ड प्ले बैंड के लीड सिंगर क्रिस मार्टिन और अमेरिका के जानेमाने इंफ्युलएंसर नास डेली भी शामिल हैं। बता दें कि इससे पहले सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अपने परिजनों के साथ पवित्र संगम में डुबकी लगाई थी। इसके अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ पवित्र संगम में डुबकी लगा चुके हैं। जानकारी के लिए बता दें कि हर दिन महाकुंभ में लाखों श्रद्धालु डुबकी लगाते हैं। मेला प्रशासन के मुताबिक अबतक महाकुंभ में 14.76 करोड़ लोग डुबकी लगा चुके हैं।
SGF11 Women's Kanjivaram Soft Lichi Silk Saree With Blouse Piece
₹917.00 (as of March 6, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Yashika Women Cotton Saree
₹398.00 (as of March 6, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)MIRCHI FASHION Women's Stylish Chiffon Block Print Saree with Blouse Piece
₹489.00 (as of March 6, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Yashika Women's Trendy Banarasi Kanjivaram Navy Color Art Silk Saree with Blouse Material
₹469.00 (as of March 6, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Yashika Women's Pure Kanjivaram Silk Saree Soft Banarasi Style Wedding With Blouse Piece | Saree For Women | New Sari
₹548.90 (as of March 6, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.







