20.7 C
Ranchi
Sunday, March 8, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsHazaribaghवि.भा.वि में ‘पेंट माय कैंपस’ अभियान: विद्यार्थियों ने दीवारों को बनाया रंगीन...

वि.भा.वि में ‘पेंट माय कैंपस’ अभियान: विद्यार्थियों ने दीवारों को बनाया रंगीन और जीवंत

हजारीबाग: विनोबा भावे विश्वविद्यालय (वि.भा.वि.) में चल रहे ‘पेंट माय कैंपस’ अभियान के तहत पिछले तीन दिनों से विश्वविद्यालय परिसर की दीवारों को खूबसूरत और जीवंत रंगों से सजाया जा रहा है। विशेष रूप से बिनोदिनी पार्क और बॉटनिकल पार्क की दीवारों पर सोहराय कला और विभिन्न थीम-आधारित पेंटिंग्स उकेरी जा रही हैं, जिससे पूरे परिसर को एक नया रूप दिया गया है।

विद्यार्थियों और कलाकारों की सहभागिता

इस अभियान की अगुवाई चंदन सिंह, शशि भूषण (फाइन आर्ट शिक्षक), रोहित वर्मा (रंगकर्मी), दीपक झा (रंगकर्मी), गोलू ठाकुर, शाहनवाज अहमद, आयुष कुमार, अख्तर हासमी और उमेश कुमार द्वारा की जा रही है। विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के छात्र-छात्राओं ने मिलकर इस प्रयास को सफल बनाने के लिए लगभग 500 मीटर लंबी दीवारों पर कलाकारी की।

रंगों से सजा परिसर, दीवारों ने बयां की अपनी कहानी

दीवारे बोलती हैं’ थीम के तहत बनाई गई चित्रकृतियां न सिर्फ विश्वविद्यालय परिसर को सौंदर्य प्रदान कर रही हैं, बल्कि सामाजिक संदेश भी दे रही हैं। इन कलाकृतियों में सांस्कृतिक धरोहर, प्राकृतिक सौंदर्य और समकालीन मुद्दों को रेखांकित किया गया है।

छात्र-छात्राओं का योगदान

इस पहल में कई विद्यार्थियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया, जिनमें फ़ज़ा अरफ़िन, नाहिद कौसर, साक्षी सुमन, अनामिका राज, निकिता कुमारी, मेघा खाखा, आसिफ नवाज, फरहान दानिश, प्राची, ऋद्धि मिश्रा, अमीषा, संचिता, रेशमा, बरनाली, अनु शिखा, सलोनी, आरिफ अंसारी और काजल सहित कई अन्य शामिल रहे। देर शाम तक सभी विद्यार्थी पूरे जोश और समर्पण के साथ परिसर को खूबसूरत बनाने में जुटे रहे।

कलात्मक पहल को सराहना

‘पेंट माय कैंपस’ अभियान न केवल विश्वविद्यालय के वातावरण को सौंदर्य प्रदान कर रहा है, बल्कि विद्यार्थियों की रचनात्मकता और कला कौशल को भी बढ़ावा दे रहा है। इस पहल को विश्वविद्यालय प्रशासन और छात्रों से विशेष सराहना मिल रही है, जिससे भविष्य में भी ऐसे अभियानों के आयोजन की संभावनाएं बढ़ गई हैं।

News – Vijay Chaudhary

 


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading