32.2 C
Ranchi
Saturday, March 7, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsHazaribaghस्व०सुनील सिन्हा की द्वितीय पुण्यतिथि पर रामलखन निवास रामनगर में दी गई...

स्व०सुनील सिन्हा की द्वितीय पुण्यतिथि पर रामलखन निवास रामनगर में दी गई श्रद्धांजलि

परिवार जनों के साथ साथ गणमान्य लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया

मेरे पति के विचार और उनकी सेवा भावनाएं समाज के लिए एक मिसाल हैं,जो आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेंगी। :- संगीता सिन्हा

रामलखन निवास रामनगर में स्व०सुनिल कुमार सिन्हा की द्वितीय पुण्यतिथि उनके चित्र पर माल्यर्पण करते हुए दो मिनट का मौन धारण रखते हुए परिवार जनों ने एवं गणमान्य लोगों ने स्व०सुनील सिन्हा को याद करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया।वहीं ब्राह्मण भोजन,दरिद्र नारायण भोजन,गरीब,असहाय लोगों के बीच मे कंबल का वितरण परिवार के लोगों ने किया।स्व०सुनील सिन्हा की धर्म पत्नी संगीता सिन्हा ने श्रद्धांजलि देते हुए नम आँखों से कहा कि मेरे पति का जीवन आध्यात्मिकता और धार्मिक आस्था से ओत-प्रोत था।उनका जुड़ाव केवल व्यक्तिगत भक्ति तक सीमित नहीं था,बल्कि उन्होंने समाज को भी इस दिशा में प्रेरित किया।व्यक्तित्व आध्यात्मिक प्रवृत्तियों की गहराई से काफी प्रभावित थे।श्रीमती संगीता सिन्हा ने कहा कि एस.के.सिन्हा फाउंडेशन के बैनर तले उनके द्वारा कई जनहितकारी कार्य किए जा रहे हैं।ग्रामीण क्षेत्रों में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर एवं ब्लड डोनेशन कैंप आयोजित किए जा रहे हैं,जिससे हजारों जरूरतमंदों को लाभ मिल रहा है।मूर्ति का वितरण,गरीब कन्याओं का विवाह,मंदिर निर्माण कार्य मे सहयोग,धार्मिक अनुष्ठानों में सहयोग आदि मेरे पति पिछले चालीस साल से करते आ रहे थे आगे भी सब कार्य उनके आशीर्वाद से होता रहेगा।सब कुछ उन्हीं का किया धरा है।शीघ्र ही एक शनि मंदिर का उद्घाटन किया जाना है,जो उनकी धार्मिक आस्था और समाजसेवा की परंपरा को आगे बढ़ाएगा।समाजसेवा की भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प एवं उनके अधूरे कार्यों को मेरे दोनों बेटे संगीत सुनिल सिन्हा और सुदीप्त सफल ने लिया है।

News Desk


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading