मेहँदी लगा के रखना, डोली सजा के रखना, लेने तुझे ओ गोरी, आएँगे तेरे सजना…। अमूमन दूल्हे अपने दुल्हन को लेने अपने यार, रिश्तेदार, परिवार और अपनों के साथ जाते हैं। हिंदुस्तान में एकल शादियों का प्रथा रहा है। लेकिन हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने अनूठी पहल की है और सांसद सामूहिक विवाह उत्सव-2025 का हजारीबाग में आयोजन करा रहें हैं। यह आयोजन कल है और इसमें 101 ऐसे परिवार की बेटियों का सामूहिक विवाह ग्रैंड अंदाज में होने जा रहा है जो इस प्रकार की शादी शादी की परिकल्पना भी खुद से करने की नहीं कर सकते थे।
लेकिन हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ऐसे परिवार की बेटियों के लिए फरिश्ता बनकर आए और अब शादी शादी की तर्ज़ पर न सिर्फ़ इन 101 जरूरतमंद बेटियों का सामूहिक विवाह करवा रहें हैं बल्कि उन्हें इलेक्ट्रिक स्कूटी और अन्य गृहस्थ और दैनिक दिनचर्या के जरूरत के सामान भी भेंट करने जा रहें हैं साथ ही एक अभिभावक और भाई के रूप में वे हमेशा इनके सुख- दुःख के सहभागी बनने का संकल्प भी लेंगे। 101 दूल्हों के सजे- धजे 101 गाड़ियों से बारात निकालने की तैयारी और बारात के दौरान आज मेरे यार की शादी है… सहित अन्य गीतों पर झूमने के लिए हजारों बाराती भी शामिल होने को आतुर दिख रहें हैं।
सांसदसामूहिकविवाह उत्सव-2025 के विवाह स्थल हजारीबाग स्टेडियम को दुल्हन की तरह सजाया गया है। हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल सिर्फ 101 जोड़ो का सामूहिक विवाह ही नहीं करा रहें हैं बल्कि इसे एक उत्सव का रूप दे रहें हैं। शादी से पूर्व सभी चयनित 101 दूल्हों और दुल्हनों के ठहराव का सुव्यवस्थित इंतजाम उन्होंने कराया है, ताकि शादी पूर्व निर्धारित समय और कार्यक्रम के मुताबिक संभव हो सके।
दूल्हा पक्ष और दुल्हन पक्ष के लोगों के लिए विशेष पास का इंतजाम किया गया है। सांसद सामूहिक विवाह उत्सव- 2025 में चयनित सभी जोड़ों का उनके अपने घर मेंहदी और हल्दी की रस्म अदायगी हुई और अब बस विवाह मंडप में सात फेरे लेने और डोली उठने की देर है।
विवाह स्थल हजारीबाग स्टेडियम (कर्ज़न ग्राउंड) का विशाल मैदान नैना भी राम शादी मंडपों में तब्दील हो चुका है। शहनाइयों की गूंज सदाएं दे रही हैं। चहुंओर उल्लास का वातावरण है। इस सामूहिक विवाह के आयोजक सांसद मनीष जायसवाल, उनके परिवारजन, उनकी टीम और बीजेपी कार्यकर्ता जिस शिद्दत से इस आयोजन को लेकर जुटे हैं उससे ऐसा प्रतीत हो रहा है कि सभी 101 जोड़ें उनके अपने परिवार से हैं। विवाह स्थल पर सभी मंडपों को एक तरीके से सजाया गया है और साजो सामान भी यहां रखा गया है।
इस वैवाहिक मंगलचारण के लिए कोलकाता के यूनिक म्यूजिकल फेरे के लिए प्रख्यात राघवेंद्र कुमार गौतम उर्फ राघव पंडित और उनकी टीम के साथ हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सैकड़ों पंडितों का समूह तैयार है। 50 हज़ार से अधिक मेहमान इस सामूहिक विवाह के साक्षी होंगे। एक विशाल जनसमूह के समक्ष खुले आसमां के नीचे सूर्य की किरणें रोशनी देंगी और 101 जोड़े अग्नि को साक्षी मानकर एक- दूजे का दामन थामेंगे और सात फेरों के सातों वचन की कसमें खाएंगे।
हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल के द्वारा यह दूसरा सामूहिक विवाह होगा जो हजारीबाग की धरती पर अनोखा, अविस्मरणीय, अभूतपूर्व और ऐतिहासिक पल को समेटे दर्शनीय एवं अलौकिक अनुभूति का सुखद एहसास लोगों को कराएगा। यहां सामूहिक भोज की भी व्यवस्था होगी जिसमें बाराती और शराती दोनों पक्षों के लोग लजीज व्यंजनों का स्वाद जमकर उठा पाएंगे।
इधर सामूहिकविवाह स्थल हजारीबाग स्टेडियम में सामूहिक विवाह से पूर्व गणेश पूजन- वंदन शनिवार को किया गया साथ ही विवाह स्थल में तैयारी पूर्ण कर ली गई। इस सामूहिक विवाह में दो दिव्यांग कन्याओं के लिए व्हील चेयर की भी व्यवस्था की गई है। इनके मंडप में इलेक्ट्रिक स्कूटी की जगह इलेक्ट्रिक ट्राई साइकिल रखा गया है। मैदान में कई आकर्षक सेल्फी पॉइंट बनाए गए है जो लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र है।
आंसू थमाना नहीं होगा आसान, जब सांसद करेंगे 101 बहन-बेटियों का कन्यादान
वह पल बड़ा ही भावुक होगा और आंसू थमना आसान नहीं होगा। किसी पिता या भाई के लिए एक बेटी- बहन को विदा करना आसान नहीं होता। यहां तो हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल सांसद सामूहिक विवाह उत्सव- 2025 में 101 बहन- बेटियों का कन्यादान कर उन्हें एक साथ विदा करेंगे। विदाई का पल सबसे भावुक पल होगा जब मैदान में उपस्थित लोगों के आंख आंसू से छलक उठेंगे।
सांसद मनीष जायसवाल की अपील, आइए सामाजिक व्यवस्था को सुदृढ़ कीजिए, नवदंपत्तियों को आशीर्वाद दीजिए
सांसद सामूहिक विवाह उत्सव-2025 के तहत 101 जोड़ों के सामूहिक विवाह आयोजन को लेकर हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र वासियों से वीडियो के माध्यम से सोशल मीडिया के जरिए अपील करते हुए कहा कि बीते 14 दिसंबर 2023 को मैंने 25 जोड़ों का सामूहिक विवाह कराया था जो जोड़े अत्यंत निर्धन और जरूरतमंद थे। इस सामूहिक विवाह में आपकी उपस्थिति के बाद आपका उत्साह और इस विवाह में शामिल जोड़ों के परिजनों का उत्साह देखकर मैंने इससे प्रेरित होकर वर्तमान वर्ष भी इस भी उसी भव्यता, उसी परंपरा के निर्वहन के साथ 101 गरीब, मजबूर,लाचार और जरूरतमंद जोड़ों के सामूहिक विवाह का निर्णय लिया है।
इसके चयन में हमने प्राथमिकता दिव्यांग भाई-बहन और ऐसे भाई-बहनों को दिया है जिनके माता-पिता नहीं हैं और वो अपनी शादी के लिए परिवार के किसी अन्य सदस्य पर आश्रित हैं। 101 जोड़ों का चिन्हित कर लिया गया है जो अत्यंत थी गरीब और जरूरतमंद परिवार से हैं एवं समाज से अपेक्षा रखते हैं कि इनका भला हो।
उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि आइए आज रविवार को 10:00 के समीप स्थित जीडी गोयंका स्कूल से बारात की शक्ल में हम सभी विवाह स्थल हजारीबाग स्टेडियम पहुंचे और 12:00- 1:00 बजे के बीच भव्य जयमाला एवं उसके बाद 101 जोड़ के सामूहिक विवाह कार्यक्रम का हिस्सा बने और नव दंपतियों को अपना आशीर्वाद देने के साथ ऐसी सामाजिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने में सहयोग करें और इसे सफल बनाकर आगे बढ़ाएं।
News – Vijay Chaudhary
SWAGR 12 Pairs Sports Cotton Ankle Length Socks for Men, Pack of 12., Assorted
₹188.00 (as of October 20, 2026 12:42 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Amazon Brand - Symbol Men's Cotton Rich Solid Polo Tshirt | Collar Tshirts | Half Sleeves | Plain-Regular Fit (Available in Plus Sizes and Combo Pack of 2)
₹299.00 (as of October 20, 2026 12:42 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)GoSriKi Kurta Set Women Viscose Printed | Kurti Set Woman | Kurta Pant Dupatta 3 Piece Outfit | V-Neck Elbow Length Sleeve Straight Fit Ethnic Wear Ladies Dress Stylish Traditional Clothing
₹615.00 (as of October 20, 2026 12:42 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Nermosa Women Printed Anarkali Kurta and Pant Set with Dupatta | Printed Kurta Set | Women Kurta Sets |
₹703.00 (as of October 20, 2026 12:42 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)KOTTY Mens Regular Fit|Classic Design with Stylish Look |Day Comfort|Mide Rise Strachable Jeans
₹401.00 (as of October 20, 2026 12:42 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)MIRCHI FASHION Saree for Woman Chiffon Leaf Printed | Lightweight Daily Wear Comfortable Women's Sari with Blouse Piece (Available in 30 Styles)
₹459.00 (as of October 20, 2026 11:52 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Sidhidata Women's Kanjivaram Banarasi Soft Silk Saree With Unstitched Blouse Piece (Silk Box Flower)
₹649.00 (as of October 20, 2026 11:52 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)C J Enterprise Women's Pure Kanjivaram Silk Saree Soft Design With Blouse Piece For Wedding (Pari122-51)
₹436.00 (as of October 20, 2026 11:52 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Yashika Women's Trendy Banarasi Kanjivaram Navy Color Art Silk Saree with Blouse Material
₹369.00 (as of October 20, 2026 11:52 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)ORHANS Women's Organza Silk Saree with Unstitched Blouse Piece Heavy Embroidery Work and Floral Pattern | Womens Sarees for Weddings | Party and Festivals Sari for Woman | Latest Silk Saree
₹999.00 (as of October 20, 2026 11:52 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.







