गुमला :- गुमला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक समाहरणालय सभागार में आयोजित की गई। इस बैठक में उप विकास आयुक्त गुमला, परियोजना निदेशक (ITDA), अपर समाहर्ता गुमला, डीसीएलआर गुमला, अनुमंडल पदाधिकारी (गुमला, चैनपुर, बसिया), सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के वरीय अधिकारी एवं अन्य संबंधित कर्मी उपस्थित रहे।
बैठक में स्वास्थ्य, समाज कल्याण, शिक्षा, कृषि, पशुपालन, खाद्य वितरण, पेयजल एवं स्वच्छता,सामाजिक सुरक्षा सहित विभिन्न विभागों की योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। उपायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए और कार्यों में तेजी लाने पर विशेष बल दिया।
स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा – स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार हेतु निर्देश
बैठक की शुरुआत स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा से की गई। इस दौरान उन्होंने सिकल सेल टेस्ट करने वाली एएनएम को जांच राशि का भुगतान यथाशीघ्र करने का निर्देश दिया।शहरी क्षेत्रों में सिकल सेल टेस्ट डोर टू डोर कराने की बात कही गई।
स्वास्थ्य जांच केंद्रों की स्थिति की भी समीक्षा की गई। सिसई में खराब पड़े X-ray मशीन को शीघ्र ठीक कराने का निर्देश दिया गया।सभी ब्लॉक में ब्लड डोनेशन कैंप लगाने हेतु निर्देश दिया गया। और ब्लॉक कर्मियों को रक्तदान शिविर में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की बात कही गई।
आयुष्मान योजना की समीक्षा के क्रम में उन्होंने निर्देश दिया कि सभी PVTG (विशिष्ट पिछड़ी जनजाति) समुदाय के नागरिकों का आयुष्मान कार्ड बनाना सुनिश्चित करें। जिससे उन्हें आयुष्मान योजना का लाभ मिल सके।
खराब पड़े एम्बुलेंस को ठीक कराने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि कोई भी एम्बुलेंस बेकार नहीं खड़ी रहनी चाहिए। सभी एम्बुलेंस की नियमित जांच और संचालन सुनिश्चित किया जाए।
समाज कल्याण विभाग
समाज कल्याण विभाग की समीक्षा में पोषण ट्रैकर एप्लीकेशन और आधार सत्यापन की स्थिति की समीक्षा की गई। सावित्रीबाई फुले,किशोरी समृद्धि योजना की समीक्षा की। गई।
मातृ वंदना योजना के तहत शत-प्रतिशत लाभुकों को कवर करने का निर्देश दिया गया। आंगनवाड़ी केंद्रों की मरम्मत एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने सभी लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।इसके साथ ही सेविका सहायिका चयन प्रक्रिया को पूर्ण करने हेतु निर्देश दिया गया।
कल्याण विभाग
छात्रवृत्ति योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने सभी विद्यालयों को शीघ्र पंजीकरण कराने के निर्देश दिए। साइकिल वितरण की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि लक्ष्य के अनुरूप कार्य नहीं होने की स्थिति में सभी बीआरपी -सीआरपी से समन्वय स्थापित कर छात्र छात्राओं को साइकिल वितरण कर पूर्ण करने हेतु निर्देश दिया गया।
सार्वजनिक राशन वितरण प्रणाली
सार्वजनिक वितरण प्रणाली की समीक्षा में उपायुक्त ने निर्देश दिया कि जिन व्यक्तियों का ई- केवाईसी नहीं हो पा रहा उनका आंख के माध्यम से ई- केवाईसी किया जाए। साथ ही सभी ब्लॉक में केवाईसी पूर्ण करने हेतु निर्देश दिया गया।
PVTG (विशिष्ट पिछड़ी जनजाति) समुदाय के नागरिकों तक डाकिया योजना के तहत राशन पहुंचाने का विशेष निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि सुदूरवर्ती क्षेत्रों तक राशन की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। लंबित पड़े राशन कार्ड को भी यथाशीघ्र बनाने के सम्बन्ध निर्देश दिया गया।
सामाजिक सुरक्षा विभाग
सामाजिक सुरक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने विभागीय पदाधिकारी को मंईया सम्मान योजना को लेकर प्रखंड में शिविर लगाने के निर्देश दिए।
पेयजल एवं स्वच्छता विभाग
पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की समीक्षा में जिले में जहां कहीं भी पेयजल की समस्या है उसे यथाशीघ्र दूर करने के निर्देश दिया गया।इसके साथ ही खराब पड़े चापाकल को भी यथाशीघ्र ठीक करने का निर्देश दिया गया।गांव में खराब पड़े जलमीनार की जानकारी जलसहिया एवं मुखिया से लेने का निर्देश दिया।
आवास योजनाओं की समीक्षा में बिरसा आवास योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, अबुआ आवास योजनाओं पर चर्चा हुई। साथ ही वन अधिकार योजनाओं के तहत आवंटित लाभार्थियों को पूर्ण सहयोग प्रदान करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने लाभुकों को आवास योजना की राशि को 30 अप्रैल तक हस्तांतरित करने का निर्देश दिया।
इसके अतिरिक्त, उपायुक्त ने अन्य कई विभागों की योजनाओं की भी गहन समीक्षा की और आवश्यक निर्देश दिए।
बैठक के दौरान उपायुक्त ने 15 विभिन्न विभागों के अंतर्गत संचालित महत्वपूर्ण योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए योजनाओं का क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया
Auto Amazon Links: Could not resolve the given unit type, . Please be sure to update the auto-insert definition if you have deleted the unit.
SWAGR 12 Pairs Sports Cotton Ankle Length Socks for Men, Pack of 12., Assorted
₹188.00 (as of October 21, 2026 12:43 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Amazon Brand - Symbol Men's Cotton Shirt | Casual | Plain | Full Sleeve | Summer - Regular Fit (Available in Plus Sizes)
₹349.00 (as of October 21, 2026 12:43 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)KLOSIA Women's Rayon Printed Anarkali Kurta and Pant with Dupatta Set
₹669.00 (as of October 21, 2026 12:43 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)KLOSIA Women's Printed Straight Kurta and Pant with Dupatta Set
₹591.00 (as of October 21, 2026 12:43 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Van Heusen Men's Cotton Solid Regular Fit Collar Polo T-Shirt
₹599.00 (as of October 21, 2026 12:43 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SIRIL Women's Banarasi Silk Saree | Kanjivaram Silk Saree With Unstitched Blouse Piece
₹249.00 (as of October 21, 2026 11:52 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SIRIL Women's Georgette Printed Saree With Blouse Piece
(as of October 21, 2026 11:52 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Yashika Womens Jacquard Standard Length Saree
₹329.00 (as of October 21, 2026 11:52 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)MIRCHI FASHION Saree for Woman Chiffon Leaf Printed | Lightweight Daily Wear Comfortable Women's Sari with Blouse Piece (Available in 30 Styles)
₹459.00 (as of October 21, 2026 11:52 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SGF11 Women's Kanjivaram Pure Soft Silk Saree For Women Pure Golden Zari With Blouse Piece
₹1,167.00 (as of October 21, 2026 11:52 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.







