27.6 C
Ranchi
Sunday, June 7, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaसाप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस में उप विकास आयुक्त ने सुनी जनता...

साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस में उप विकास आयुक्त ने सुनी जनता की समस्याएं और निदान को लेकर दिए कई आवश्यक व उचित दिशा निर्देश

गुमला : – गुमला जिले के नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निवारण हेतु आयोजित साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस में उप विकास आयुक्त दिलेश्वर महतो की अध्यक्षता में आम जनों के विभिन्न मुद्दों की सुनवाई की गई। जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र से आए लोगों ने अपनी अपनी समस्याओं को उप विकास आयुक्त के समक्ष रखा। इस दौरान उन्होंने वहां उपस्थित सभी लोगों से एक–एक कर उनकी समस्याएँ सुनी एवं अश्वासन दिया कि उनके सभी शिकायतों की जल्द से जल्द जाँच कराते हुए शिकायतों का समाधान किया जाएगा।

रायडीह प्रखंड अंतर्गत गांव लुरु से हेसाग (छापर पोखरा) तक सड़क निर्माण का कार्य 2024 में शुरू किया गया था। लेकिन अबतक सड़क निर्माण कार्य पूर्ण नहीं हुआ। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस संबंध में उप विकास आयुक्त ने संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देश दिया।

सिलाफरी पंचायत अंतर्गत भरदा गांव में पेयजल की समस्या है। इस संबंध में ग्रामीणों ने उप विकास आयुक्त से मिलकर आवेदन देकर उन्होंने नागफेनी जलापूर्ति केंद्र से पेयजल आपूर्ति की जाए। इस संबंध में संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देश दिया गया।

इसके अतिरिक्त आज के जन शिकायत निवारण में मुख्य रूप से तबादला करने हेतु, पीएम आवास की किस्त,भूमि विवाद, नौकरी,आर्थिक सहायता, जमीन मापी,सड़क,नाली,अबुआ आवास,राशन कार्ड में नाम जोड़ना, आश्रित को नौकरी एवं अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ दिए जाने हेतु आवेदन आये। आज उप विकास आयुक्त उपायुक्त ने लगभग 30 से अधिक आवेदकों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना। जन शिकायत में सभी शिकायतकर्ता की समस्याएँ को सुनने के पश्चात उपायुक्त ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को अग्रसारित कर सभी आवेदनों का भौतिक सत्यापन करते हुए समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द करने का निर्देश दिया।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading