20.4 C
Ranchi
Sunday, March 8, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaस्कूल रुआर 2025 के तहत गुमला में प्रचार वाहन को किया गया...

स्कूल रुआर 2025 के तहत गुमला में प्रचार वाहन को किया गया रवाना

शिक्षा विभाग गुमला द्वारा “स्कूल रुआर 2025” कार्यक्रम के अंतर्गत जन जागरूकता अभियान को मजबूती देने हेतु आज एक प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ आईटीडीए गुमला की परियोजना निदेशक रीना हंसदा एवं जिला शिक्षा अधीक्षक नुर आलम खान ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर एपीओ रोज मिंज , ज्योति खलखो, रामचंद्र कुमार सिंह एवं पीरामल फाउंडेशन गुमला की टीम भी उपस्थित रही।
अभियान के मुख्य उद्देश्य:
आंगनबाड़ी से जुड़े 5 वर्ष तक के सभी बच्चों का प्राथमिक विद्यालयों में नामांकन सुनिश्चित करना , 5 से 18 वर्ष के सभी नामांकित बच्चों की नियमित उपस्थिति बढ़ाना।
विद्यालय से बाहर रह गए बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन एवं उपस्थिति सुनिश्चित करना।
प्रवासी, नामांकित एवं विशेष आवश्यकता वाले बच्चों का नामांकन और उपस्थिति सुनिश्चित करना।

वर्ष 2024-25 में कक्षा 1 से 11 तक के नामांकित बच्चों का अगली कक्षा में 100% नामांकन एवं उपस्थिति की पुष्टि करना।
विद्या वाहिनी पोर्टल पर सभी बच्चों की उपस्थिति दर्ज करना एवं नियमित अनुश्रवण करना।नव नामांकित बच्चों की 100% उपस्थिति सुनिश्चित करना। इस अभियान के माध्यम से शिक्षा विभाग गुमला जिले में शैक्षिक सशक्तिकरण को एक नई दिशा देने तथा “हर बच्चा विद्यालय से जुड़े” के लक्ष्य को साकार करने के लिए कृत संकल्पित हैं ।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading