32.1 C
Ranchi
Sunday, March 8, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGiridihगिरिडीह में 75 फीट तिरंगे के साथ निकली तिरंगा यात्रा, केन्द्रीय मंत्री...

गिरिडीह में 75 फीट तिरंगे के साथ निकली तिरंगा यात्रा, केन्द्रीय मंत्री व प्रदेश प्रमुख हुए शामिल,अन्नपूूूूर्णा ने कहा-बदलते भारत में किसी सूरत में आतंकवाद बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

गिरिडीह (कमलनयन) : ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद भारतीय सेना का मनोबल बढ़ाने एवं आभार व्यक्त किये जाने के मकसद से केन्द्र में सतारूढ़ भाजपा राष्ट्रीय नेतृत्व के आहवान पर शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी जिला इकाई द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई।

जिला मुख्यालय स्थित झंडा मैदान से निकली तिरंगा यात्रा का नेतृत्व हाथों में तिरंगा थामे पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष डा. रवीन्द्र कुमार राय, केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, विधायक डा. मंजू कुमारी, जिला प्रमुख महादेव दुबे, जिला सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव,प्रदेश कमेटी के सुरेश साव समेत अन्य वरीय पार्टी नेताओं ने हिस्सा लिया।

तिरंगा यात्रा झंडा मैदान से शुरू होकर शहर प्रमुख मार्गो का भ्रमण किया। इस दौरान 75 फीट तिरंगा के साथ बड़ी संख्या में शामिल भाजपा कैडर एवं देशप्रेमी लोग कायर पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी लगाकर भारतीय सेना एवं पीएम मोदी सरकार के समर्थन में जयकारे लगा रहे थे। यात्रा में अनेक मुस्लिम समुदाय के लोग शामिल हुए। शहर भ्रमण के बाद तिरंगा यात्रा का समापन मुख्य बड़ा चौक पर हुआ।

इतनी बड़ी कार्रवाई किसी और सरकार के कार्यकाल में नहीं हुई : मंत्री

पत्रकारों से बातचीत के दौरान केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने ऑपरेशन सिंदूर को पाकिस्तान को अपनी औकात बतानेवाले देश की सेना और मोदी सरकार की कार्रवाई का ऑपरेशन बताया और दावा किया कि इतनी बड़ी कार्रवाई किसी और सरकार के कार्यकाल में नहीं हुई। केन्दीय मंत्री ने कहा कि बदलते भारत में  किसी सूरत में आतंकवाद सहन नहीं किया जाएगा।

प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष रवींद्र राय ने भी मोदी सरकार और सेना की तारीफ करते हुए कहा कि वो दौर गया, जब भारत पर हमले के बाद भी सहन कर लिया जाता था, अब ना तो सहन किया जायगा, और ना ही हमारी सेना खामोश बैठेगी। पाकिस्तान अपनी कायराना हरकतों से वाज नही आया ऐसे ही घर में घुस कर मारते रहेंगे।

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading