मुंबई, 16 मई 2025: पिछले 15 सालों से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज करा चुकीं एक्ट्रेस इशिता गांगुली ने इस साल अपने करियर में एक नई दिशा को चुना है। टीवी से लेकर फिल्मों और ओटीटी तक, इशिता ने अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीतने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। खासकर उनके प्यारे, चुलबुले और पौराणिक किरदारों के लिए दर्शकों ने उन्हें खूब सराहा। लेकिन इस बार वह चमकीली के रोल में नज़र आ रही हैं, जो उनके लिए अबतक का सबसे डार्क और चुनौतीपूर्ण किरदार है।
शेमारू उमंग पर प्रसारित दर्शकों के चहेते शो ‘बड़ी हवेली की छोटी ठकुराईन में इशिता ‘चमकीली’ का किरदार निभा रही हैं। चमकीली एक ऐसी इंसान है, जो बाहर से मासूम और सलीकेदार दिखती है, लेकिन अंदर से बेहद चालाक, मैनिपुलेटिव और खतरनाक है।
इशिता कहती हैं, “‘चमकीली’ एक सिक्के की तरह है एक तरफ भोली और सीधी, तो दूसरी तरफ चालबाज और डरावनी। यह किरदार मेरे करियर का सबसे कठिन और डार्क रोल है। इस किरदार में खुद को ढालना मेरे लिए अनुभव से भरपूर है।”
अपने अभिनय सफर को याद करते हुए इशिता गांगुली बताती हैं, “मैं एक आर्टिस्ट परिवार से हूं। मां गज़ल गायिका हैं, भाई तबला बजाते हैं और भाभी भी गायिका हैं। घर में कला का माहौल था, लेकिन मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं एक्ट्रेस बनूंगी। माधुरी दीक्षित और रेखा जी को देखकर मुझमें पहली बार एक्टिंग का जुनून आया। इस इंडस्ट्री ने मुझे बहुत कुछ सिखाया है, जो है सब्र करना, हिम्मत रखना और रिजेक्शन को भी पूरे साहस के साथ अपनाना।”
नेगेटिव किरदारों को लेकर इशिता बताती हैं, “पहले भी निगेटिव रोल्स के ऑफर आए, लेकिन डर लगता था कि कहीं टाइपकास्ट न हो जाऊं। लेकिन चमकीली कुछ अलग है वो लोगों को असहज करती है, उकसाती है और उनकी सच्चाई को सबके सामने लाती है। यही इस किरदार की खूबसूरती है। अगर लोग तीखी प्रतिक्रिया दे रहे हैं, तो मैं समझ जाती हूं कि मैंने किरदार को पूरी ईमानदारी से निभाया है। जैसे रणवीर सिंह ने ‘पद्मावत’ फिल्म में खिलजी का किरदार निभाया वैसे ही कभी-कभी सबसे डार्क किरदार ही आपके करियर को सबसे रौशन बना सकते हैं।”
नए कलाकारों को सलाह देते हुए इशिता कहती हैं, “इस इंडस्ट्री में सिर्फ टैलेंट से कुछ नहीं होता। आपको उतार-चढ़ाव वाली स्थिति में भी खुद को स्थिर रखना आना चाहिए। तारीफ सुनना, चुप रहना, रिजेक्शन यह सब कुछ खुले दिल से स्वीकार करना आना चाहिए। तभी आप टिक पाएंगे और सही मायनों में आगे बढ़ पाएंगे।”
शो के करेंट ट्रैक में अब चमकीली को एक नई साथी तपस्या मिल गई हैं, जिस किरदार को अभिनेत्री मानसी शर्मा निभा रही हैं। दोनों मिलकर अब चैना को हवेली से बाहर करने और चमकीली को ठकुराईन बनाने की साजिश रच रही हैं। ऐसे में देखना होगा कि क्या उनका यह प्लान कामयाब होगा?
अधिक जानकारी के लिए देखिए ‘बड़ी हवेली की छोटी ठकुराईन’, हर सोमवार से शनिवार, रात 9 बजे, सिर्फ शेमारू उमंग पर।
न्यूज़ – मुस्कान
Auto Amazon Links: Could not resolve the given unit type, . Please be sure to update the auto-insert definition if you have deleted the unit.
Sidhidata Women's Kanjivaram Banarasi Soft Silk Saree With Unstitched Blouse Piece (Silk Box Flower)
₹682.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)VJ Fashion Women Woven Soft Silk Saree With Blouse Piece_freesize
₹499.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Sugathari Women's Banarasi Saree Pure Kanjivaram Silk Saree Soft new ladies 2023 Design Wear Pattu Sarees Latest Party Sari collections With Blouse Piece for Wedding sadi (SAN PARI-182 DARK GREEN)
₹499.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)MIRCHI FASHION Women's Latest Chiffon Batik Printed Saree with Blouse Piece
₹479.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)C J Enterprise Women's Pure Kanjivaram Silk Saree Soft Design With Blouse Piece For Wedding (Vruksh-53)
₹499.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.







