28 C
Ranchi
Sunday, March 8, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGiridihगिरिडीह डीसी रामनिवास यादव ने विकास लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए कार्य...

गिरिडीह डीसी रामनिवास यादव ने विकास लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए कार्य योजना तैयार करने का अधिकारियों को दिया निर्देश

गिरिडीह : समाहरणालय सभागार में उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ गुरुवार को सतत् विकास लक्ष्यों (SDG) की प्राप्ति के निमित्त कार्य योजना तैयार करने से संबंधित बैठक हुई। बैठक में सतत् विकास लक्ष्यों के सभी मानकों पर विस्तृत समीक्षा की गयी। इसके लिए विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर तथा बेहतर रणनीति के साथ कार्य करने का निर्देश दिया गया।

बैठक में जिले के विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया गया, जिसमें मुख्यतः शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा, खाद्य आपूर्ति, समाज कल्याण, कृषि, उद्यान, पशुपालन, सहकारिता डी.आर.डी.ए., जे.एस.एल.पी.एस., नगर परिषद, पेयजल एवं स्वच्छता सहित अन्य विभागों से जुड़े एस.डी.जी. के संकेतकों पर चर्चा की गई।

डीसी ने जिला स्तरीय संकेतकों पर चर्चा करते हुए पदाधिकारियों को समन्वय स्थापित कर विभागवार संचालित योजनाओं को सतत् विकास लक्ष्यों से जोड़कर क्रियान्वयन एवं प्रगति अर्जित करने तथा राज्य स्तर पर जिले की रैंकिंग को सुधारने के लिए दिशा-निर्देश दिया। साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा संग्रहीत डाटा का सही से मिलान करने एवं समयबद्ध तरीके से प्रविष्टि करते हुए प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।

बैठक में मुख्य रूप से पुलिस अधीक्षक डॉ. विमल कुमार, उप विकास आयुक्त स्मृृृता कुमारी, सिविल सर्जन, अपर समाहर्ता, उप नगर आयुक्त, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी समेत जिला स्तरीय पदाधिकारी के अलावा अन्य संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading