28 C
Ranchi
Sunday, March 8, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGiridihमंत्री ने भ्रमणशील विज्ञान प्रदर्शनी रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया,कहा-राज्य...

मंत्री ने भ्रमणशील विज्ञान प्रदर्शनी रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया,कहा-राज्य में विज्ञान शिक्षा को समृद्ध बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम

30 जून तक गिरिडीह के चयनित स्कूलों में पहुंचकर बच्चों को विज्ञान से संबंधित देगा जानकारी, प्रत्येक स्कूल में 3 दिनों का होगा ठहराव

गिरिडीह : समाहरणालय परिसर से भ्रमणशील विज्ञान प्रदर्शनी रथ को शुक्रवार को उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार, गिरिडीह उपायुक्त रामनिवास यादव, पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार एवं ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ 30 जून तक जिले के चयनित विद्यालयों में पहुंच कर विद्यालय में तीन दिनों तक बच्चों को विज्ञान से जुड़ी जानकारी प्रदान करेगा।
मौके पर उपस्थित मंत्री ने कहा कि यह पहल राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद और झारखंड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार परिषद के संयुक्त तत्वावधान में शुरू की गयी है। इस भ्रमणशील विज्ञान प्रदर्शनी रथ का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी से जोड़ना है, जो विज्ञान केंद्रों तक नहीं पहुंच पाते हैं। कहा कि यह प्रयास न केवल विज्ञान को गांव-गांव तक पहुंचाएगा, बल्कि बच्चों में वैज्ञानिक सोच और नवाचार की भावना को भी सशक्त बनाएगा।

बच्चों को विज्ञान की विस्तृत जानकारी दी जाएगी

प्रथम दिन विद्यालय पहुंच कर इस रथ के माध्यम से विज्ञान की प्रदर्शनी की जाएगी और बस में उपस्थित मास्टर ट्रेनर द्वारा बच्चों को विज्ञान की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। वहीं दूसरे दिन साइंस डिमॉन्स्ट्रेशन लेक्चर एवं अंतिम दिन विद्यालय कक्ष में फिल्म शो व टेलीस्कोप शो विद्यालय के दिशा-निर्देश के आधार पर आयोजित किया जाएगा।
उच्च एवं तकनीकी शिक्षा की यह पहल विज्ञान की समझ को बच्चों में विकसित करने हेतु प्रयोग एवं प्रदर्शनी पर आधारित है। बच्चे केवल पढ़ कर नहीं बल्कि देख कर और करके सीखें। इसी उद्देश्य ओर सोच के साथ यह शिक्षा के क्षेत्र में यह महत्वपूर्ण पहल की गई है।
मौके पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक समेत अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

 


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading