32.2 C
Ranchi
Saturday, March 7, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsHazaribaghविभावि के शिक्षक-विद्यार्थियों ने झील परिसर में चलाया नशा विरोधी जागरूकता अभियान

विभावि के शिक्षक-विद्यार्थियों ने झील परिसर में चलाया नशा विरोधी जागरूकता अभियान

नशा मुक्त भारत की दिलाई गई शपथ

विनोबा भावे विश्वविद्यालय द्वारा उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, झारखंड सरकार के निर्देशानुसार दिनांक 14 जून 2025 को नशा विरोधी राज्यव्यापी जागरूकता अभियान के अंतर्गत हज़ारीबाग़ झील में एक जनजागरूकता रैली का आयोजन किया गया।

प्रातः यह रैली हज़ारीबाग झील परिसर से आरंभ हुई, जिसका उद्घाटन विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. सादिक रज़्ज़ाक एवं पूर्व परीक्षा नियंत्रक डॉ. सुनील दुबे ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर बरकट्ठा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ बलदेव राम, गणित विभाग के अध्यक्ष डॉ गोविंद झा, जंतु विज्ञान विभाग के प्राध्यापक डॉ राजेन्द्र मिस्री, प्रबंधन विभाग के प्राध्यापक डॉ० सरोज रंजन तथा शिक्षा शास्त्र के प्राध्यापक डॉ भागवत राम की गरिमामयी उपस्थिति थी। कार्यक्रम का संचालन शोधार्थी पुष्कर कुमार पुष्प, संतोष पंडित एवं आरती मेहता ने किया।
यह आयोजन विश्वविद्यालय के नोडल अधिकारी सह अर्थशास्त्र विभाग के प्राध्यापक डॉ उमेन्द्र सिंह के कुशल मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ।
रैली के दौरान छात्रों एवं शिक्षकों ने जनसाधारण को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने हेतु नारे लगाए, पम्पलेट्स वितरित किए तथा “नशा मुक्त भारत” की शपथ दिलाई। वक्ताओं ने इस अवसर पर कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखना केवल स्वास्थ्य की दृष्टि से ही नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की दृष्टि से भी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि नशा एक सामाजिक बुराई है, जिससे लड़ने के लिए हमें मिलकर प्रयास करना होगा और इस दिशा में विश्वविद्यालय समाज को सकारात्मक दिशा देने के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।

शोध छात्रों ने बताया कि विद्यार्थियों का यह दायित्व है कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और समाज को जागरूक करने में सक्रिय भूमिका निभाएं। नशा किसी भी समस्या का समाधान नहीं है और यदि विद्यार्थी वर्ग इस बुराई से बचेगा, तो देश का भविष्य स्वतः ही सुरक्षित होगा।

News – Vijay Chaudhary 


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading