20.4 C
Ranchi
Sunday, March 8, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsRanchiजगन्नाथपुर रथ मेेेले के मद्देनजर रांची डीसी ने मंदिर समिति सदस्यों के...

जगन्नाथपुर रथ मेेेले के मद्देनजर रांची डीसी ने मंदिर समिति सदस्यों के साथ बैठक की, मेले में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने का दिया निर्देश 

रांची : उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री ने गुरुवार को रांची जिला प्रशासन द्वारा ऐतिहासिक रथ मेला के सफल आयोजन के लिए बैठक करते हुए कई निर्णय लिए.

बैठक में डीसी ने सभी समितियों के सदस्यों से मेले के आयोजन के संबंध में जानकारी ली. बैठक में उपस्थित सभी विभागीय पदाधिकारियों को उनके कार्यक्षेत्र अनुसार कार्य करने का निर्देश दिया गया।

बायोडिग्रेडेबल सामग्रियों का उपयोग करने का निर्देश

रांची जिला प्रशासन ने रथ मेला के आयोजन के दौरान मेला परिसर में स्वच्छता, स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण को सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए हैं। डीसी ने मेला परिसर में प्लास्टिक, थर्मोकोल और अन्य गैर-बायोडिग्रेडेबल सामग्रियों के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का निर्देश दिया। इसके स्थान पर, सभी दुकानदारों, खाद्य स्टॉल संचालकों और आयोजकों को दोना, पत्तल और अन्य बायोडिग्रेडेबल सामग्रियों का उपयोग करने का निर्देश दिया गया है।

डीसी ने सम्बंधित अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि जगन्नाथपुर रथ मेला  के दौरान लगने वाले झूलों में कोई दुर्घटना ना घटे, इसको लेकर सम्बंधित सभी झूला संचालक सम्बंधित सुरक्षा मानकों का ध्यान रखेंगे। साथ ही इसे सम्बंधित प्रमाण पत्र उपलब्ध रखेंगे।

डीसी ने कहा कि रथ मेला न केवल एक धार्मिक आयोजन है, बल्कि यह हमारी सांस्कृतिक और सामाजिक जिम्मेदारियों को दर्शाने का अवसर भी है। प्लास्टिक प्रदूषण को रोकने और पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए यह कदम उठाया गया है। हम सभी श्रद्धालुओं, दुकानदारों और आयोजकों से सहयोग की अपेक्षा करते हैं।”

बैठक में ये लोग थे उपस्थित

बैठक में पुलिस अधीक्षक, शहर, पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण, पुलिस अधीक्षक, यातायात, अपर जिला दण्डाधिकारी (विधि-व्यवस्था), रांची, अनुमंडल पदाधिकारी सदर, अपर नगर आयुक्त, सिविल सर्जन, जिला नजारत उप समाहर्त्ता, आवासीय दण्डाधिकारी, हटिया, सहायक उत्पाद आयुक्त, जिला जनसम्पर्क अधिकारी के अलावा एचईसी सेवाईत (प्रथम सेवक) जगन्नाथपुर मंदिर, अध्यक्ष/सचिव, भारत सेवा संघ अध्यक्ष/ जगन्नाथपुर मंदिर न्यास समिति के सदस्यगण उपस्थित थे।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading