जनजातीय समुदाय को योजनाओं से जोड़ने की दिशा में जिला प्रशासन की प्रभावी पहल
गुमला : – गुमला जिला प्रशासन द्वारा धरती आबा जनभागीदारी अभियान के अंतर्गत 15 जून से लगातार 30 जून 2025 तक जिलेभर में विशेष जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य जनजातीय समुदाय सहित वंचित वर्गों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।
इसी क्रम में आज जिले के सभी 12 प्रखंडों में व्यापक स्तर पर जागरूकता शिविर आयोजित किए गए। गुमला प्रखंड में सिलाफारी और पुगु पंचायत, घाघरा प्रखंड में रुकी और शिवराजपुर पंचायत, बिशुनपुर प्रखंड में गुरदरी पंचायत, डुमरी प्रखंड में जुर्मु पंचायत, चैनपुर प्रखंड में जनावल पंचायत, रायडीह प्रखंड में केपुर पंचायत, पलकोट प्रखंड में तपकारा पंचायत, कामडारा प्रखंड में रामतोल्या पंचायत, सिसई प्रखंड में कुदरा और भदौली पंचायत, भरनो प्रखंड में मारासिली पंचायत, बसिया प्रखंड में आरया और ईटाम पंचायत तथा जारी प्रखंड में चिन्हित पंचायत भवनों में इन शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों में सैकड़ों ग्रामीणों की सहभागिता रही, जिनमें अधिकांश लाभार्थी जनजातीय समुदाय से जुड़े थे।
शिविरों में प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना, वन अधिकार अधिनियम, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, कृषि एवं उद्यानिकी योजनाएं, मनरेगा, छात्रवृत्ति योजनाएं, जल जीवन मिशन, स्वरोजगार योजनाएं और आजीविका मिशन से संबंधित जानकारी दी गई। पात्र लाभुकों के दस्तावेजों का मौके पर सत्यापन कर योजनाओं से जोड़ा गया। इसके अतिरिक्त शिविर में आधार अद्यतन, आय एवं जाति प्रमाण पत्र निर्गमन, राशन कार्ड सुधार और ऑन-द-स्पॉट आवेदन की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई। ग्रामीणों की समस्याएं संबंधित विभागों के अधिकारियों द्वारा सुनी गईं और कई मामलों का समाधान तत्काल रूप से किया गया।
डुमरी प्रखंड अंतर्गत आज रविवार, 22 जून को अकासी पंचायत भवन में विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा अधिक से अधिक लोगों से शिविर में सम्मिलित होकर लाभ लेने की अपील की गई है।
उपायुक्त गुमला प्रेरणा दीक्षित ने धरती आबा जनभागीदारी अभियान को प्रशासन और आमजन के बीच संवाद एवं सेवा का सशक्त माध्यम बताते हुए कहा कि जब तक आम नागरिक स्वयं योजनाओं को लेकर जागरूक नहीं होंगे, तब तक उनके व्यापक प्रभाव की कल्पना अधूरी रहेगी। उन्होंने जिलेवासियों, विशेषकर जनजातीय समुदाय से आग्रह किया कि वे अपने नजदीकी शिविरों में भाग लेकर सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं और अपने परिवार व समाज को सशक्त बनाने में योगदान दें।
न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया
Yashika Women's Pure Kanjivaram Silk Saree Soft Banarasi Style Wedding With Blouse Piece | Saree For Women | New Sari
₹499.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SIRIL Women's Floral Printed Georgette Saree with Unstitched Blouse Piece
₹328.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)MIRCHI FASHION Women's Stylish Chiffon Block Print Saree with Blouse Piece
₹489.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)C J Enterprise Women's Pure Kanjivaram Silk Saree Soft Design With Blouse Piece For Wedding (Vruksh-53)
₹499.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Sidhidata Women's Kanjivaram Banarasi Soft Silk Saree With Unstitched Blouse Piece (Silk Box Flower)
₹682.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.







