हजारीबाग, 28 जून — विनोबा भावे विश्वविद्यालय के कुलपति द्वारा छात्र प्रतिनिधियों पर लगाए गए ठेका मांगने जैसे गंभीर आरोपों के खिलाफ आज संयुक्त छात्र मोर्चा के बैनर तले NSUI, AIDSO, AISA, छात्र राजद और राष्ट्रीय आदिवासी छात्र संघ समेत विभिन्न छात्र संगठनों ने संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर तीखी प्रतिक्रिया दी।
छात्र नेताओं ने कुलपति पर आरोप लगाया कि वे छात्र संगठनों की लोकतांत्रिक भूमिका को दबाने का प्रयास कर रहे हैं और मीडिया के माध्यम से बेबुनियाद बयानबाजी कर रहे हैं।
“ठेका मांगने का सबूत दिखाएं या माफी मांगें” — अभिषेक राज
NSUI के छात्र नेता अभिषेक राज ने कहा, “कुछ दिन पूर्व हम छात्र प्रतिनिधि विश्वविद्यालय से जुड़े विभिन्न छात्र हित के मुद्दों को लेकर कुलपति से मिलने गए थे, लेकिन कुलपति महोदय ने न केवल हमारी बातों को दरकिनार किया, बल्कि हमें ‘राजनीतिक दलों के लोग’ कहकर संवाद करने से इनकार कर दिया।”
उन्होंने साफ किया कि किसी तरह के ठेके की मांग नहीं की गई थी, बल्कि सभी छात्र शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात रखने पहुंचे थे। “अगर कुलपति महोदय के पास इस संबंध में कोई प्रमाण है, तो उन्हें सार्वजनिक रूप से वह नाम और साक्ष्य पेश करने चाहिए,” उन्होंने कहा।
“राजनीति हम नहीं, कुलपति कर रहे हैं” — रविन्द्र पासवान
AIDSO के छात्र नेता रविन्द्र पासवान ने कुलपति पर राजनीतिक पक्षपात का आरोप लगाते हुए कहा कि हाल ही में एक निजी संस्थान में दिए गए उनके भाषण की तस्वीरें इस ओर इशारा करती हैं कि वे किसी एक विचारधारा के पक्षधर हैं। “छात्र संगठन राजनीति नहीं कर रहा, बल्कि कुलपति विश्वविद्यालय को वैचारिक रंग में रंगना चाह रहे हैं,” उन्होंने कहा।
“छात्र संगठन हैं विश्वविद्यालय की रीढ़” — जीवन यादव
AIDSO के ही नेता जीवन यादव ने कहा कि इससे पहले भी कई कुलपति छात्र संगठनों से संवाद करते हुए विश्वविद्यालय में विकास लाते रहे हैं। “हम वही छात्र संगठन हैं जिन्होंने B.Ed की फीस वृद्धि को रोका, दो मेथड पेपर की मांग को पूरा करवाया और समय-समय पर प्रशासनिक भ्रष्टाचार को उजागर किया,” उन्होंने कहा।
“छात्र संगठन न रहे तो विवि हो जाएगा दिशाहीन”
सभी छात्र संगठनों ने एक स्वर में कहा कि छात्र संगठन विश्वविद्यालय के प्रशासन और छात्रों के बीच एक सेतु की भूमिका निभाते हैं। अगर इन्हें दबाया गया, तो छात्र हितों की आवाज़ उठाने वाला कोई नहीं बचेगा। उन्होंने कुलपति से अपील की कि संवाद और समन्वय के रास्ते को अपनाएं न कि दमन और आरोपों के।
नैतिक समर्थन के साथ जुटे अन्य संगठन
इस प्रेस वार्ता में NSUI से अभिषेक राज, AIDSO से जीवन यादव व रविंद्र पासवान, राष्ट्रीय आदिवासी छात्र संघ से विक्की धान प्रमुख रूप से मौजूद थे। इसके अलावा AISA और AISF जैसे संगठनों ने नैतिक समर्थन देकर संयुक्त छात्र मोर्चा की एकजुटता को और मज़बूत किया।
छात्र संगठनों ने चेतावनी दी कि यदि कुलपति द्वारा लगाए गए आरोप वापस नहीं लिए गए या साक्ष्य नहीं दिए गए, तो आने वाले दिनों में आंदोलनात्मक रणनीति अपनाई जाएगी।
न्यूज़ – विजय चौधरी
Sidhidata Women's Plain Pure Georgette Saree With Unstitched Blouse Piece (Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani Alia Bhatt Saree)
₹423.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Yashika Women Vichitra Silk Saree with Embroidered Border| Latest Sarees Bollywood Sari | New Sarees | Saree Blouse| Designer Saree (AZ-YS-OG-LADYQUEEN-Parent)
₹1,099.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Sugathari Women's Banarasi Saree Pure Kanjivaram Silk Saree Soft new ladies 2023 Design Wear Pattu Sarees Latest Party Sari collections With Blouse Piece for Wedding sadi (SAN PARI-182 DARK GREEN)
₹499.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)C J Enterprise Women's Pure Kanjivaram Silk Saree Soft Design With Blouse Piece For Wedding (Vruksh-53)
₹499.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Sidhidata Women's Soft Fandy Silk Saree With Hand Work Lace Boarder & Comes With Unstitched Blouse Piece (Chhaava)
₹999.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.







