24.6 C
Ranchi
Saturday, March 7, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaJSPLPS जिला टीम द्वारा घाघरा एवं बिशुनपुर प्रखंड का भ्रमण, बहुद्देशीय भवन...

JSPLPS जिला टीम द्वारा घाघरा एवं बिशुनपुर प्रखंड का भ्रमण, बहुद्देशीय भवन का हुआ उद्घाटन, आजीविका गतिविधियों का लिया जायजा

गुमला :- झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSPLPS) की जिला टीम द्वारा घाघरा एवं बिशुनपुर प्रखंड का दौरा किया गया। इस दौरान टीम ने दोनों प्रखंडों में संचालित आजीविका गतिविधियों की समीक्षा की और दीदियों से संवाद स्थापित किया।

घाघरा प्रखंड में महिला समूहों द्वारा CCL ऋण एवं सामुदायिक निवेश निधि (CIF) के माध्यम से संचालित आजीविका गतिविधियों जैसे चप्पल दुकान, कपड़ा दुकान, फल दुकान, हल्दी प्रोसेसिंग यूनिट, सरसों तेल प्रसंस्करण इकाई आदि का निरीक्षण किया गया। दीदियों द्वारा इन योजनाओं के सफल क्रियान्वयन को सराहा गया और उन्हें आगे भी सशक्त रूप से कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया।
बिशुनपुर प्रखंड के तुसरू कोना गांव में निर्मित बहुद्देशीय भवन का उद्घाटन जिला परियोजना प्रबंधक (DPM) द्वारा किया गया। इस भवन को ग्राम संगठन की दीदियों को सौंपा गया, जिससे उनकी बैठक, प्रशिक्षण एवं अन्य सामुदायिक गतिविधियों को सशक्त रूप मिल सकेगा।
इस अवसर पर FI-DM शसंदीप, SD-DM  रवि शंकर, JSPLPS की जिला टीम एवं घाघरा व बिशुनपुर प्रखंड के सभी कर्मी उपस्थित रहे।
न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading