27.6 C
Ranchi
Saturday, March 7, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumla"धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान" के तहत एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय,...

“धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान” के तहत एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय, बसिया में अभिभावक गोष्ठी का आयोजन

गुमला :- गुमला जिला अंतर्गत स्थित एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय, बसिया में “धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान” के अंतर्गत एक अभिभावक गोष्ठी का आयोजन  विद्यालय के प्रधानाध्यापक की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य अभिभावकों को सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देना एवं उनके लाभ से जोड़ना था।
इस दौरान उपस्थित अभिभावकों को आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र आदि महत्वपूर्ण दस्तावेजों की उपयोगिता के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही इन दस्तावेजों के माध्यम से प्राप्त होने वाले सरकारी योजनाओं के लाभ जैसे स्वास्थ्य सेवाएं, शिक्षा, पेंशन, छात्रवृत्ति, राशन आदि के बारे में भी जागरूक किया गया।
गोष्ठी के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों ने अभिभावकों से उनके बच्चों की शिक्षा के विषय में भी संवाद किया एवं विद्यालय में उनकी उपस्थिति, प्रगति एवं आवश्यक सहयोग पर विचार-विमर्श किया।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading