20.7 C
Ranchi
Sunday, March 8, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaगुमला पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया विनोद जाजोदिया हत्याकांड, तीन आरोपी...

गुमला पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया विनोद जाजोदिया हत्याकांड, तीन आरोपी गिरफ्तार

गुमला 2025 — व्यापारी विनोद जाजोदिया (अग्रवाल) की निर्मम हत्या के 24 घंटे के भीतर गुमला पुलिस ने इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक हरीश बिन जामां ने इसे एक चुनौती के रूप में स्वीकार करते हुए त्वरित कार्रवाई की और मामले की परतें खोल दीं।

पुरानी रंजिश बनी हत्या की वजह

गुमला जिला पुलिस कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान एसपी हरीश बिन जामां ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि हत्या की पृष्ठभूमि पुरानी रंजिश से जुड़ी हुई है। आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से घटना को अंजाम दिया।

गिरफ्तार हुए तीन आरोपी

हत्या के मुख्य आरोपी की पहचान लोयोला नगर, सिसई रोड निवासी अंचल ब्यूम तिर्की के रूप में हुई है। उसके दो सहयोगी डुमरटोली, गुमला के जुलिमन मिंज और समीर टोप्पो को भी पुलिस ने गिरफ़्तार किया है। तीनों को गहन पूछताछ के बाद जेल भेजा गया।

जब्ती में मोबाइल और बाइक

गिरफ्तारी के दौरान आरोपियों के पास से कई मोबाइल फोन, एक बाइक और अन्य संदिग्ध सामान भी बरामद किए गए हैं, जिनकी फोरेंसिक जांच कराई जा रही है। पुलिस का कहना है कि इससे मामले से जुड़े और भी कई अहम सुराग सामने आ सकते हैं।

पुलिस कप्तान ने कही बड़ी बात

एसपी हरीश बिन जामां ने कहा, “यह मामला हमारे लिए एक चुनौती था। हमने दिन-रात काम कर पूरे मामले को 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया। आरोपियों को गिरफ्तार कर यह संदेश दिया गया है कि गुमला में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है।”

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading