गिरिडीह : नगर भवन में महिला एवं बाल विकास की केंद्रीय मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने मंगलवार को जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (‘दिशा’) की बैठक में जिले में संचालित विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की और दिए गए निर्देशों के अनुपालन के सम्बंध में बिंदुवार समीक्षा कर विचार-विमर्श किया।
बैठक के दौरान केंद्रीय मंत्री द्वारा निर्देशित किया गया कि वर्तमान वित्तीय वर्ष की योजनाओं को ससमय पूर्ण करना सुनिश्चित करें। बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी ने मनरेगा अंतर्गत चालू योजनाओं व सभी अन्य योजनाओं की जानकारी विस्तार में दी। इस पर मंत्री ने निर्देश दिया कि सभी लंबित योजनाओं को निश्चित समय सीमा के अंदर पूर्ण करवाना सुनिश्चित किया जाए।
मंत्री का योजनाओं के निर्माण में पारदर्शिता बरतने का निर्देश
बैठक में समीक्षा के दौरान मंत्री ने कहा कि उपायुक्त के द्वारा एक टीम गठित कर जलापूर्ति योजना के तहत जितनी भी योजनाएं संचालित है, उनका सतत् पर्यवेक्षण सुनिश्चित कराया जाए. उन्होंने बताया कि उपायुक्त द्वारा गठित कमेटी में पेयजल एवं स्वच्छता विभागों के पदाधिकारियों तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों को शामिल किया जाए और पथ निर्माण विभाग से संबंधित सड़क, पुलिया व अन्य संरचनाओं के सफल क्रियान्वयन तथा योजनाओं के निर्माण में पारदर्शिता बरती जाए.

मंत्री ने स्वास्थ्य विभाग, विद्युत विभाग, शिक्षा विभाग, और आपूर्ति विभाग की समीक्षा के दौरान सभी विभाग के संबंधित अधिकारियों को योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता बरतने व प्रगति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. साथ ही बैठक में सभी जनप्रतिनिधियों का सुझाव प्राप्त हुआ। बैठक में सभी जनप्रतिनिधियों को जिला प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित करते हुए कार्य करने की बात कही गई।
मंत्री ने जलापूर्ति योजना के संबंध में आ रही समस्याओं के विषय पर उपस्थित विधायक व जनप्रतिनिधियों के साथ चर्चा की गई। मंत्री ने बताया कि किये जा रहे कार्यों में पारदर्शिता को प्राथमिकता दी जाय। साथ ही निर्देशित सभी विभाग संचालित योजनाओं का उचित विश्लेषण व कार्य मूल्यांकन समय-समय पर करें।
अगली बैठक में कार्य योजनाओं का रोड मैप तैयार किया जाय: सुदिव्य कुमार
बैठक के दौरान जिले में चल रही विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन पर चर्चा करते हुए मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि अगली बैठक में कार्य योजनाओं का रोड मैप तैयार किया जाय। ताकि विभिन्न इलाकों में जो भी आवश्यक होगा, उसका उचित विश्लेषण किया जा सके।
उन्होंने कहा कि मूल रूप से विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय से कार्य करने के बाद ही योजनाओं का सफल क्रियान्वयन किया जा सकता है। उन्होंने बैठक में विभिन्न योजनाओं के तहत जिले में हुए विकास कार्यों पर विस्तार से जानकारी साझा की। मंत्री ने जिले के सभी प्रखंडो में आयोजित बैठकों में सभी प्रमुखों को सम्मिलित करते हुए क्षेत्र के विकास से सम्बंधित कार्य करने का निर्देश दिया.
गिरिडीह सांसद ने योजनाओं की कार्य प्रगति की जानकारी ली
बैठक में गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की कार्य प्रगति के सम्बंध में जानकारी ली। इसमें उन्होंने मुख्य रूप से मनरेगा, कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, समाज कल्याण, आधारभूत संरचना, कौशल विकास व विकास के मानकों पर विशेष रूप से कार्य करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि दिशा में सभी विभाग आपसी समन्वय स्थापित करते हुए कार्य करें। उन्होंने कहा कि जिला अंतर्गत ग्रामीण विकास, स्वास्थ्य, समाज कल्याण, कृषि व शिक्षा के क्षेत्र में विकासशील कार्य किये जाय। उन्होंने सभी सम्बन्धित अधिकारी व कर्मी को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश देते हुए कहा कि कल्याणकारी योजनाओं को सफल बनाने में अहम योगदान देने का आग्रह किया।
लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर त्वरित कार्रवाई हो : सरफराज
बैठक में राज्यसभा सांसद, डॉ सरफराज अहमद ने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें। सभी अधिकारी गुणवत्तापूर्ण कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूर्ण करें। योजनाओं में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर त्वरित कार्रवाई करें।
साथ ही यह सुनिश्चित करें कि आमजनों को किसी प्रकार की असुविधा ना हो। उन्होंने कहा कि हर स्तर पर ग्रामीणों को योजनाओं से जोड़ लाभान्वित करने के प्रयास किए जाने चाहिए ताकि ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले लोगों को रोजगार मिले तथा उनकी आजीविका प्रभावित ना हो।

योजनाओं से वंचितों को जोड़ा जाना चाहिए : नागेंद्र महतो
बैठक में बगोदर विधायक नागेंद्र महतो ने कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से हरेक वंचित और जरूरतमंदों को जोड़ा जाना चाहिए और उसका उचित लाभ उसे समयबद्ध तरीके से दिया जाना चाहिए। सभी संबंधित विभाग यह अवश्य सुनिश्चित करें कि योजनाओं का लाभ समय पर मिलें। सरकारी कार्यों को पूरी पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ पूरा करें ताकि किसी भी प्रकार की कोई सवाल की गुंजाइश न हो। उन्होंने योजनाओं के सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित कर लोगों के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में कार्य करने की बात कही.
सभी योजनाएं लोगों तक सुगमता से पहुंचना प्रशासन की प्राथमिकता : डीसी
बैठक के दौरान डीसी रामनिवास यादव ने कहा कि जिला प्रशासन की प्राथमिकता है कि केंद्र व राज्य सरकार की सभी योजनाएं आम जनता तक सुगमता से पहुंचे, यह हम सभी अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की जिम्मेवारी है। जनकल्याणकारी योजनाओं का सही लाभुक तक एवं गुणवत्ता और तत्परता से मिले, इसके लिए हमें पूरी सजगता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करने की आवश्यकता है।
डीसी ने कहा कि सभी विभागों के अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि कार्य की गुणवत्ता प्रभावित न हो। गुणवत्तापूर्ण कार्य को प्राथमिकता दें। काम की गुणवत्ता के साथ समझौता स्वीकार नहीं किया जा सकता.
बैठक में ये लोग थे उपस्थिथित
मौके पर डीसी ने क्रियान्वित योजनाओं की प्रगति के सम्बंध में जानकारी दी। बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष, सांसद प्रतिनिधि, गिरिडीह, गांडेय के विधायक प्रतिनिधि, राज धनवार के विधायक प्रतिनिधि, सभी प्रखंडों के प्रमुख व अन्य संबंधित जनप्रतिनिधि, अपर समाहर्ता, सभी अनुमण्डल पदाधिकारी, उप नगर आयुक्त आदि अधिकारी उपस्थित थे.
Van Heusen Men’s Cotton Boxer Briefs Pack of 2 | Long Trunk | No ride-up | Super Combed Cotton for softness | Open Front Fly | Moisture‑Wicking | Sweat Absorbant | All‑Day Fresh Technology | Long Lasting Colors |Soft Plush Waistband | Label‑Free Comfort | style 10032
₹495.00 (as of September 5, 2026 12:23 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Louis Philippe Men's Slim Fit Single-Tuck Pique Stylized Sleeve Print and Contrast Tipping Half Sleeve Solid Cotton Polo Tshirt
₹674.00 (as of September 5, 2026 12:23 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Jockey 1406 Women High Coverage Super Combed Cotton Hipster with Concealed Waistband and StayFresh Treatment_(Pack of 3, Colors & Prints May Vary)
₹498.00 (as of September 5, 2026 12:23 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SWAGR 5 Pack Women's High Coverage Super Combed Cotton Hipster Panty Set | Powered by ZincShield Anti-Bacterial Tech | BreatheSoft Fabric | MarkFree Waistband | SOXCO Style HP06
₹398.99 (as of September 5, 2026 12:23 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SWAGR 12 Pairs Sports Cotton Ankle Length Socks for Men, Pack of 12., Assorted
₹198.00 (as of September 5, 2026 12:23 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Sidhidata Women's Kanjivaram Banarasi Soft Silk Saree With Unstitched Blouse Piece (Silk Box Flower)
₹699.00 (as of September 5, 2026 11:31 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)C J Enterprise Women's Pure Kanjivaram Silk Saree Soft Design With Blouse Piece For Wedding (Pari122-51)
₹496.00 (as of September 5, 2026 11:31 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Yashika Women Cotton Saree
₹359.00 (as of September 5, 2026 11:31 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SWORNOF Womens Kanjivaram Silk Saree with Zari Woven Saree With Blouse Piece
₹999.00 (as of September 5, 2026 11:31 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)C J Enterprise Women’s Pure Kanjivaram Soft Silk Saree Banarasi Style Ladies Sadi With Blouse Piece for Wedding (Eagle-3-51)
₹535.00 (as of September 5, 2026 11:31 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.







