24.8 C
Ranchi
Wednesday, July 22, 2026
Advertisement
HomeNationalआदिवासी परिवार के 5 सदस्यों को जलाकर कर मार डालने की घटना...

आदिवासी परिवार के 5 सदस्यों को जलाकर कर मार डालने की घटना की जांच करने बंधु तिर्की के नेतृत्व में पांच सदस्यीय कांग्रेस की टीम पूर्णिया रवाना

रांची: बिहार के पूर्णिया जिले में आदिवासी परिवार के 5 सदस्यों को जलाकर कर मार डालने की जघन्य घटना की जांच करने के लिए झारखंड से कांग्रेस की टीम मंगलवार को रवाना हो गई है. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की के नेतृत्व में पांच सदस्यीय टीम का गठन कर पूर्णिया घटना की रिपोर्ट देने को कहा है.

कांग्रेस की टीम घटना प्रभावित गांव का दौरा करने के साथ-साथ पीड़ित परिवार से मुलाकात करेगी. कांग्रेस की जांच टीम में प्रदेश महामंत्री अमूल्य नीरज खलखो, जोसाईं मार्डी, सोमनाथ मुंडा और राज उरांव शामिल हैं. कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने कहा है कि पूर्णिया में रोंगटे खड़े कर देनेवाली घटना से पूरा देश स्तब्ध है. डायन-बिसाही जैसे अंधविश्वास का वीभत्स चेहरा समाज के सामने आया है. देश में लगातार आदिवासी परिवार और समाज को ही षडयंत्र का शिकार बनाया जा रहा है.

श्री तिर्की ने कहा कि हैरान करनेवाली बात ये है NDA के नेता इस नृशंस हत्या पर बेशर्मी से चुप्पी साधे हुए हैं. जदयू और बीजेपी गठबंधन वाली सरकार के नेताओं के पास आदिवासियों की मौत पर संवेदना के दो शब्द तक नहीं है. उन्होंने कहा है कि कांग्रेस की जांच टीम पूर्णिया में घटना से संबंधित सभी बिंदुओं पर गहना से पड़ताल करेगी. घटना के पीछे के मूल कारण और षडयंत्र की गहनता से पड़ताल कर कांग्रेस नेतृत्व को रिपोर्ट सौंपा जाएगी.


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading