24.6 C
Ranchi
Sunday, March 8, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGiridihसमस्या उठाने पर पत्रकार को दी गई गाली-गलौज और धमकी – सेविका...

समस्या उठाने पर पत्रकार को दी गई गाली-गलौज और धमकी – सेविका के पति राजेन्द्र वर्मा पर गंभीर आरोप

स्थान: ग्राम सलैया सिकदारडीह, प्रखंड – जमुआ, जिला – गिरिडीह

पूरा मामला:

जब गांव की आंगनबाड़ी केंद्र की बदहाल स्थिति और बच्चों को सरकारी सुविधाएं न मिलने की सच्चाई को मैंने डिजिटल मीडिया में उजागर किया,
तो सेविका के पति राजेन्द्र वर्मा द्वारा मुझे फोन पर गाली-गलौज और धमकी दी गई।

क्या कोई व्यक्ति अगर जनहित की बात करे,

बच्चों की सुरक्षा और उनके अधिकार की आवाज़ उठाए –
तो उसे डराया, धमकाया जाएगा?
राजेन्द्र वर्मा कौन होते हैं किसी को गाली देने वाले?
क्या सरकारी सुविधा उनके घर से जाती है?
सरकार द्वारा बच्चों के लिए दी जा रही सुविधाओं की स्थिति पर सवाल उठाना गलत नहीं है – ये हर जागरूक नागरिक का अधिकार है।
और बात रही आंगनबाड़ी स्थानांतरण की –
तो ये निर्णय गांव के लोग मिलकर लेंगे, ना कि किसी एक व्यक्ति की मर्जी से चलेगा।
हम डरने वाले नहीं हैं।
जो सही है, वही बोलेंगे और दिखाएंगे।
आप सभी ग्रामवासियों से अपील है कि इस तरह की धमकियों की निंदा करें और मिलकर बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए आवाज़ उठाएं।
रिपोर्ट: गिरिडीह सिटी न्यूज़ – 815301

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading