24.6 C
Ranchi
Sunday, March 8, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGiridihकल्पना सोरेन ने गाण्डेय विस क्षेत्र में करोड़ों की विकास योजनाओं का...

कल्पना सोरेन ने गाण्डेय विस क्षेत्र में करोड़ों की विकास योजनाओं का उदघाटन व शिलान्यास किया,कहा-मैट्रिक-इंटर परीक्षा से आगे का भविष्य तय होता है

कल्पना ने बेंगाबाद में कई बड़ी विकास योजनाओं की सौगात दी,ग्रामीणों के बीच 10 लाख की परिसम्पतियों का वितरण भी किया

गिरिडीह/बेंगाबाद: झारखंड मुक्ति मोर्चा की शीर्ष नेत्री- विधायक कल्पना सोरेन ने  गुरुवार को बेंगाबाद स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय के प्रांगण में मैट्रिक और इंटर परीक्षा 2025 के टॉपर छात्र-छात्राओं के बीच आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुईं.

सम्मान समारोह में उपस्थित छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जिस प्रकार एक मजबूत घर के लिए मजबूत नींव बनाने की आवश्यकता होती है, उसी तरह मैट्रिक और इंटर की परीक्षा भविष्य को निर्धारित करती है. इस परीक्षा में अच्छे नंबरों से पास होने पर भविष्य की दिशा निर्धारित होती है।

इस मौके पर विद्यालय में अच्छे मार्क्स से पास किए गए छात्र एवं छात्राओं को प्रमाण पत्र और एक मेडल देकर सम्मानित किया गया।

उन्होंने कहा कि सपने को पूरा करना की ताकत आपके अंदर है. सपना देखना अच्छी बात है, उसी की तर्ज पर मेहनत भी करनी चाहिए। जिन बच्चों ने आगे की पढ़ाई कर डॉक्टर-इंजीनियर और आईएएस बनने की इच्छा जाहिर की है, उन्हें काफी मेहनत करने की आवश्यकता है। उसके लिए सबसे ज्यादा जरूरी है कि अपने ऊपर विश्वास रखें.  

उन्होंने कहा कि आज के बच्चे कल के भविष्य हैं, झारखंड के भविष्य हैं और आपको एक मजबूत झारखंड बनाने की आवश्यकता है।

कल्पना ने विश्रामागार के नवीनीकृत भवन का भी उद्घाटन किया

उन्होंने विद्यालय को सीएम स्कूल आफ एक्सीलेंस के लिए रिकमेंड करने की भी बात कही। इसके पश्चात 1932 में निर्मित खुरचोटा वन प्रक्षेत्र के विश्रामागार के नवीनीकृत भवन का भी उद्घाटन किया।

कार्यक्रमों की श्रृंखला में विधायक कल्पना सोरेन ने अपने विस क्षेत्र गांडेय की जनता को गुरुवार को कई बड़ी विकास योजनाओं की सौगात दी।

इस दौरान उन्होंने बेंगाबाद प्रखंड के महुआर में 24 करोड़ 90 लाख की लागत से बनने वाले महिला इंटर कॉलेज व कर्णपुरा में 6 करोड़ की लागत से बनने वाले मिनी स्टेडियम की आधारशिला रखी। एक अन्य कार्यक्रम में उन्होंने कर्णपुरा पंचायत भवन में ग्रामीणों के बीच 10 लाख की परिसम्पतियों का वितरण भी किया।

इसके अलावा विधायक कल्पना सोरेन ने चपुआडीह पंचायत भवन में जेएसएलपीएस के सखी मंडल के बीच 2 लाख 63, जेएलपीएस द्वारा निर्मित आटा मिल, वन विभाग के द्वारा बनाए गए रेस्ट हाउस का उद्घाटन किया।

मौके पर कार्यक्रम में पुलिस कप्तान डा. विमल कुमार, डीएफओ मनीष तिवारी, डीडीसी स्मिता कुमारी समेत काफी संख्या में पार्टी समर्थक और गण्यमान्य मौजूद थे।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading