24.6 C
Ranchi
Sunday, March 8, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGiridihकल्पना सोरेन ने अधिकारियों संग बैठक में कहा-समस्याओंं का समाधान समयबद्ध तरीके...

कल्पना सोरेन ने अधिकारियों संग बैठक में कहा-समस्याओंं का समाधान समयबद्ध तरीके से पूरा करें और जनता से जुड़े मुद्दोंं को प्राथमिकता दें

गिरिडीह : झारखंड मुक्ति मोर्चा की शीर्ष नेत्री सह गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन ने गुरुवार को गिरिडीह परिसदन में एक बैठक आयोजित की। बैठक में उन्होंने क्षेत्रीय विकास, जनसमस्याओं के समाधान और सरकारी योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन को लेकर अधिकारियों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ विचार-विमर्श किया.

बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क एवं पेयजल जैसी मूलभूत आवश्यकताओं की स्थिति की समीक्षा की गई. उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि जनता से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता दी जाएगी और हर समस्या का समाधान समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित किया जाएगा.

विधायक कल्पना सोरेन ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए सतर्क और सक्रिय रहें. कहा कि हेमंत सोरेन सरकार आम लोगों के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है.

बैठक में डीसी रामनिवास यादव, एसपी डॉ. विमल कुमार, झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह समेत तमाम अधिकारी व पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी मौजूद रहे.


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading