20.5 C
Ranchi
Monday, March 9, 2026
Advertisement
HomeNational27 जुलाई को हिंदी साहित्य गोष्ठी’ में ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे...

27 जुलाई को हिंदी साहित्य गोष्ठी’ में ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह शामिल होंगी

रांची: हिंदी साहित्य भारती, झारखंड प्रदेश इकाई तथा केंद्रीय हिंदी संस्थान, आगरा के संयुक्त तत्वावधान में 27 जुलाई को रांची स्थित पुराना विधानसभा सभागार, सेक्टर-2 में एक दिवसीय हिंदी साहित्य गोष्ठी का आयोजन किया गया है, जिसका विषय है- “भारतीय ज्ञान परंपरा और हम”। इस‘हिंदी साहित्य गोष्ठी’ में ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी.

इस साहित्यिक आयोजन के लिए झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री श्रीमती दीपिका पांडे सिंह ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति की स्वीकृति प्रदान की है। 18 जुलाई को रांची स्थित आवास पर कार्यक्रम संयोजक अजय राय से मुलाकात के दौरान उन्होंने अपनी सहमति दी।

इस मुलाकात में श्रीमती दीपिका पांडे सिंह ने कहा कि “हिंदी साहित्य की समकालीन प्रासंगिकता और भविष्य पर केंद्रित इस पहल के लिए हार्दिक शुभकामनाएं। ऐसे प्रयास हमारी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और नई पीढ़ी को भारतीय ज्ञान परंपरा से जोड़ने में अहम भूमिका निभाते हैं।”

गोष्ठी में प्रदेश और देशभर के साहित्यकार, शिक्षाविद, चिंतक, मीडिया प्रतिनिधि एवं छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य हिंदी भाषा और साहित्य की सामाजिक भूमिका, भारतीय ज्ञान परंपरा की वर्तमान में प्रासंगिकता, तथा युवाओं में वैचारिक जागरूकता का विस्तार करना है।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading