20.7 C
Ranchi
Sunday, March 8, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumla"150 कुंवारी कांवरियों का दल हर-हर महादेव के जयघोष के साथ उड़ीसा...

“150 कुंवारी कांवरियों का दल हर-हर महादेव के जयघोष के साथ उड़ीसा के घोघरधाम के लिए रवाना”

गुमला, 20 जुलाई: झारखंड के गुमला जिला अंतर्गत बसिया प्रखंड के कलिगा गांव से 150 शिवभक्त कुंवारी युवतियों का एक उत्साही जत्था शनिवार को बोल बम और हर-हर महादेव के जयकारों के साथ उड़ीसा स्थित घोघरधाम के लिए कांवड़ यात्रा पर निकला। इस पवित्र यात्रा की शुरुआत श्री बजरंगबली अखाड़ा से विधिवत पूजा-अर्चना के पश्चात हुई।

भक्ति और उत्साह से गूंजा कलिगा गांव

कांवड़ यात्रा में शामिल युवतियों और शिवभक्तों ने पारंपरिक नारों और भक्ति गीतों के साथ कलिगा और कोनबीर से जल यात्रा प्रारंभ की। श्रद्धालुओं ने हर्षोल्लास के साथ भगवान शिव का स्मरण करते हुए “जय भोलेनाथ” के उद्घोष किए।

वेदव्यास नदी से जल लेकर शिवलिंग पर चढ़ाया जाएगा जल

यात्रा के आयोजन से जुड़े दिलीप पंडित ने बताया कि यह दल उड़ीसा के वेदव्यास नदी से पवित्र जल उठाकर सोमवार सुबह घोघरधाम स्थित भगवान शिव को जलाभिषेक करेगा। उन्होंने कहा कि यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है और क्षेत्र में धार्मिक आस्था की मिसाल है।

स्थानीय लोग भी हुए सहभागी

यात्रा के दौरान हीरालाल गुप्ता, रविशंकर राम, रामु पासवान, गणेश राम, गुंजन कुमारी, अंजली कुमारी, दीपक महतो, लालू पहान, कमलू सिंह, संजू महतो, प्रदीप महतो, बबलू महतो, सागर महतो, विक्रम महतो सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

यह यात्रा ना केवल भक्ति की अभिव्यक्ति है, बल्कि सामाजिक समरसता और युवाओं की धार्मिक चेतना को भी उजागर करती है। श्रद्धा, सामूहिकता और शिवभक्ति से ओत-प्रोत यह यात्रा एक अद्वितीय सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक बन चुकी है।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading