20.4 C
Ranchi
Sunday, March 8, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaरायडीह में खाद्य सुरक्षा और COTPA अधिनियम के तहत छापेमारी, कई दुकानों...

रायडीह में खाद्य सुरक्षा और COTPA अधिनियम के तहत छापेमारी, कई दुकानों पर जुर्माना, स्कूलों में जागरूकता अभियान भी चला

गुमला, 21 जुलाई: गुमला जिला के रायडीह प्रखंड में शनिवार को खाद्य सुरक्षा अधिनियम और COTPA अधिनियम के अंतर्गत विशेष जांच अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी लव कुमार गुप्ता ने किया। अभियान का मुख्य उद्देश्य खाद्य सुरक्षा नियमों का पालन सुनिश्चित करना और आमजन को संतुलित आहार व स्वच्छता के प्रति जागरूक करना था।

विद्यालयों में किया गया पोषण और स्वच्छता का प्रचार

जांच अभियान की शुरुआत उत्क्रमित मध्य विद्यालय कुलमुंडा और राजकीय प्राथमिक विद्यालय बक्सरपुर से हुई, जहाँ छात्रों और शिक्षकों को “थोड़ा कम – नमक, तेल और चीनी” अभियान के अंतर्गत स्वस्थ खानपान और जीवनशैली की जानकारी दी गई। स्कूलों में मिड-डे मील और रसोईघर की सफाई की स्थिति का निरीक्षण भी किया गया।

खाद्य सामग्री के सैंपल लिए गए

  • कुलमुंडा विद्यालय से: मटर, मसूर दाल, सोयाबीन बड़ी और चावल।
  • बक्सरपुर विद्यालय से: मसूर दाल और चावल।

विद्यालय प्रशासन को रसोई की सफाई और स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए।

दुकानों और होटलों में हुई कार्रवाई, खाद्य नियमों की अनदेखी पर जुर्माना

अभियान के दौरान सूरज कुमार सिंह, लक्ष्मी लाइन होटल, गुप्ता ढाबा, होटल नमन, नीलेश, दुर्गा गुप्ता और प्रवीण खेरवार के प्रतिष्ठानों की जांच की गई।

  • प्रवीण खेरवार की दुकान में जलेबी में अखाद्य रंग पाए जाने पर उसे तत्काल नष्ट कराया गया।
  • FSSAI लाइसेंस न होने और स्वच्छता में लापरवाही के चलते:
    • लक्ष्मी लाइन होटल पर ₹2000
    • होटल नमन और नीलेश होटल पर ₹4000 का जुर्माना लगाया गया।

विद्यालयों के पास COTPA अधिनियम की उड़नदस्ता कार्रवाई

विद्यालयों की 100 मीटर की परिधि में COTPA अधिनियम (धूम्रपान निषेध कानून) के तहत छापेमारी की गई। इस दौरान सूरज कुमार सिंह के प्रतिष्ठान से निकोटीन युक्त उत्पाद बेचते दुकानदार को रंगे हाथों पकड़ा गया। उस पर जुर्माना लगाया गया और भविष्य में सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

स्वास्थ्य जागरूकता के लिए लगाए गए बैनर

अभियान के दौरान “आज से थोड़ा कम – तेल, चीनी और नमक का सेवन करें” जैसे स्वास्थ्यवर्धक बैनर लगाए गए, जिससे आमजन को हृदय रोग, मधुमेह और उच्च रक्तचाप से बचाव की जानकारी दी जा सके।

टीम का योगदान

इस अभियान में कंप्यूटर ऑपरेटर प्रियांशु कुमार और सहयोगी सूरज कुमार की भी विशेष भूमिका रही।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading