24.6 C
Ranchi
Sunday, March 8, 2026
Advertisement
HomeNationalमंत्री इरफान अंसारी ने 126 विशेषज्ञ चिकित्सकों को थमाया नियुक्ति पत्र,कहा-ग्रामीण और...

मंत्री इरफान अंसारी ने 126 विशेषज्ञ चिकित्सकों को थमाया नियुक्ति पत्र,कहा-ग्रामीण और सुदूर क्षेत्रों में स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूती मिलेगी

रांची : राज्य के विभिन्न जिलों के लिए संविदा आधारित चयनित 126 विशेषज्ञ चिकित्सा पदाधिकारियों को मंगलवार को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए. सूबे के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने नामकुम स्थित IPH प्रेक्षागृह में आयोजित समारोह में कहा कि इन विशेषज्ञों की सेवा से ग्रामीण और सुदूर क्षेत्रों में स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

राज्य के सरकारी अस्पतालों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी को दूर करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया, जहां 126 नये विशेषज्ञ चिकित्सकों की अनुबंध पर नियुक्ति की गई है।

समारोह में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने नवचयनित चिकित्सकों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

नियुक्त चिकित्सकों में सबसे अधिक 22 बाल रोग विशेषज्ञ शामिल हैं। इसके अतिरिक्त 20 सामान्य सर्जन, 19 स्त्री रोग विशेषज्ञ, 17 एनेस्थेसिया विशेषज्ञ, 11 जनरल मेडिसिन डॉक्टर, 10 हड्डी रोग विशेषज्ञ, नौ नेत्र रोग विशेषज्ञ, पांच ईएनटी स्पेशलिस्ट, पांच मानसिक रोग विशेषज्ञ, चार रेडियोलॉजिस्ट और चार डर्मेटोलॉजिस्ट नियुक्त किए गए हैं।

प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया

इस मौके पर फाइलेरिया उन्मूलन अभियान (MDA Round) के तहत प्रचार-प्रसार के लिए तैयार प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह वाहन पूरे राज्य में भ्रमण कर आमजन को फाइलेरिया के प्रति जागरूक करेगा।

219 के बदले 126 विशेषज्ञों ने ही दिखाई रुचि

बता दें कि स्वास्थ्य विभाग ने अनुबंध के आधार पर 219 विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति के लिए बहाली निकाली गई. जिसमें केवल 126 चिकित्सकों ने ही इसमें रुचि दिखाई। नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले डॉक्टरों ने इस अवसर पर अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए राज्य सरकार की इस नीति की सराहना की.

कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारीगण और आमंत्रित अतिथि उपस्थित रहे। इसी अवसर पर राज्य स्तर पर 22 से 28 जुलाई 2025 तक चलने वाले स्वास्थ्य मेला का शुभारंभ भी किया गया।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading