32.2 C
Ranchi
Saturday, March 7, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsHazaribaghविनोबा भावे विश्वविद्यालय के अंग्रेज़ी विभाग को मिली बड़ी सफलता, सात छात्रों...

विनोबा भावे विश्वविद्यालय के अंग्रेज़ी विभाग को मिली बड़ी सफलता, सात छात्रों ने जून 2025 NET परीक्षा में मारी बाज़ी

हजारीबाग — विनोबा भावे विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर अंग्रेज़ी विभाग ने एक बार फिर शैक्षणिक उत्कृष्टता की मिसाल पेश की है। विश्वविद्यालय के सात छात्र जून 2025 में आयोजित यूजीसी-नेट परीक्षा में सफल घोषित किए गए हैं, जिससे विभाग में हर्ष और गर्व की लहर दौड़ गई है।

इन छात्रों ने हासिल की सफलता
विभागाध्यक्ष डॉ. सैयद रिजवान अहमद ने जानकारी देते हुए बताया कि सफल छात्रों में आरिफ हुसैन, ज्योति कुमारी चौधरी, रीजू, प्रताप कुमार दास, वर्षा रानी, दीप चंद मेहता और वर्षा रानी शामिल हैं। उन्होंने सभी छात्रों को इस उपलब्धि के लिए बधाई एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

शिक्षकों की अहम भूमिका
डॉ. अहमद ने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत और शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन का परिणाम है। विभाग के वरिष्ठ शिक्षक डॉ. गंगा नंद सिंह एवं डॉ. नीरज डांग ने भी सफल छात्रों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल करियर की कामना की।

छात्रों ने जताया आभार
सभी सफल छात्र-छात्राओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए विभाग के शिक्षकों के मार्गदर्शन, प्रेरणा और सहयोग के लिए आभार प्रकट किया।

लगातार मिल रही सफलता
गौरतलब है कि दिसंबर 2024 में आयोजित NET परीक्षा में भी छह छात्रों ने सफलता पाई थी। यह उपलब्धि विभाग की लगातार मजबूत होती शैक्षणिक साख का प्रमाण है।

पीएचडी कोर्स वर्क में 16 छात्रों का नामांकन
वर्तमान में विभाग में जुलाई 2024 सेशन के तहत पीएचडी कोर्स वर्क में 16 छात्र अध्ययनरत हैं। यह दर्शाता है कि विभाग शोध और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में भी निरंतर आगे बढ़ रहा है।

News – Vijay Chaudhary


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading