31.1 C
Ranchi
Saturday, March 7, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsHazaribaghविभावि में नई शिक्षा नीति के चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम को लेकर...

विभावि में नई शिक्षा नीति के चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम को लेकर उच्च स्तरीय बैठक

देश के अलग-अलग क्षेत्र से दस विषय विशेषज्ञ विभावि पहुंचे

हर हाल में नई शिक्षा नीति-2020 को सफलता से लागू जाएगा: कुलपति प्रो चंद्र भूषण शर्मा

विनोबा भावे विश्वविद्यालय में नई शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम के लिए सोमवार को तीन दिवसीय उच्च स्तरीय बैठक को प्रारंभ किया गया। विवेकानंद सभागार के संगोष्ठी कक्ष में आयोजित बैठक की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो चंद्र भूषण शर्मा ने किया। बैठक का संचालन नई शिक्षा नीति 2020 के नोडल पदाधिकारी डॉ इंद्रजीत कुमार ने की।

आज के बैठक में देश के भिन्न-भिन्न विश्वविद्यालय से अलग-अलग क्षेत्र से आए विशेषज्ञों ने भाग लिया। योगसरिता लिमिटेड नई दिल्ली के संस्थापक निदेशक श्रीमती सरिता शर्मा, दिल्ली विश्वविद्यालय से मनोवैज्ञानिक काउंसलर प्रो नवीन कुमार, स्कूल ऑफ़ एजूकेशन, इग्नू के डॉ वेंकटेश्वरलू, स्कूल ऑफ़ एजूकेशन इग्नू से प्रो निराधार दे, तेजपुर विश्वविद्यालय असम के शिक्षाशास्त्र विभाग से डॉ सशापरा चक्रवर्ती एवं डॉ मोहम्मद आसिफ, साउथ बिहार सेंट्रल यूनिवर्सिटी गयाजी के शिक्षाशास्त्र विभाग से डॉ तरुण कुमार त्यागी, सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ़ झारखंड, रांची के अंतरराष्ट्रीय संबंध के प्राध्यापक डॉ अपर्णा, अकाल भारत अभियान के राष्ट्रीय संयोजक एवं कृषि विशेषज्ञ डॉ ललन शर्मा, इंडियन योग एसोसिएशन के झारखंड इकाई के सचिव श्री अमित कुमार मैं आज के बैठक में भाग लिया। इन विशेषज्ञ ने विनोबा भावे विश्वविद्यालय के स्नातक पाठ्यक्रम को अर्थपूर्ण बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

इस अवसर पर डॉ इंद्रजीत कुमार ने शानदार पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से विश्वविद्यालय के वर्तमान पाठ्यक्रम एवं प्रस्तावित पाठ्यक्रम कि भारतीयों को समझाया। बैठक में विनोबा भावे विश्वविद्यालय के अलग-अलग विषय के 17 शिक्षक शिक्षकों एवं प्राचार्य ने भी भाग लिया।

बैठक के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कुलपति ने बताया कि पिछले कुछ वर्षों से हम नए पाठ्यक्रम का संचालन विश्वविद्यालय में कर रहे हैं। उस समय हमारे पास कोई अनुभव नहीं था। अब हम समीक्षा करेंगे हमारा पाठ्यक्रम ने कैसा किया। किस विषय को विद्यार्थियों ने पसंद किया और किस में सुधार की गुंजाइश है। कौन से नया पाठ्यक्रम की आवश्यकता है। इन सभी बिंदुओं पर अगले दो दिनों तक चलने वाले इस बैठक में विमर्श किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि कुछ दिन पूर्व उन्हें कुलाधिपति महोदय से भी इस विषय पर विस्तार से विमर्श करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ था। कुलपति ने बताया कि की हर हालत में नई शिक्षा नीति 2020 को सफलतापूर्वक लागू किया जाएगा।

न्यूज़ – विजय चौधरी 


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading