32.1 C
Ranchi
Saturday, June 6, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsRanchiरांची में मंत्री हफ़ीजुल हसन ने चंद्रशेखर आज़ाद ‘रावण’ का किया स्वागत,...

रांची में मंत्री हफ़ीजुल हसन ने चंद्रशेखर आज़ाद ‘रावण’ का किया स्वागत, सामाजिक न्याय पर हुई चर्चा

 रांची, 11 अगस्त 2025 – झारखंड सरकार के मंत्री हफ़ीजुल हसन ने सोमवार को अपने आवासीय कार्यालय में आज़ाद समाज पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं नगीना से सांसद चंद्रशेखर आज़ाद ‘रावण’ का गर्मजोशी से स्वागत किया। चंद्रशेखर आज़ाद ने हाल ही में नेमरा का दौरा किया था और वहीं से लौटकर रांची पहुंचे।

इस मुलाकात के दौरान सांसद आज़ाद ने मधुपुर सहित पूरे झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में मंत्री हफ़ीजुल हसन द्वारा किए गए विकास और जनकल्याण कार्यों की सराहना की। दोनों नेताओं के बीच राज्य की प्रगति, सामाजिक न्याय और समान अवसर जैसे कई अहम मुद्दों पर सकारात्मक और रचनात्मक चर्चा हुई।

मंत्री हफ़ीजुल हसन ने इस अवसर पर कहा,

“श्री चंद्रशेखर आज़ाद जी जिस साहस और निष्ठा के साथ संसद में देश के आदिवासी, मूलवासी, दलित एवं अल्पसंख्यक समाज की आवाज़ उठाते हैं, वह प्रेरणादायक है। यह सामाजिक न्याय और समानता की दिशा में एक सशक्त कदम है।”

बैठक के दौरान यह भी सहमति बनी कि सामाजिक उत्थान और वंचित वर्गों के सशक्तिकरण के लिए मिलकर ठोस प्रयास किए जाएंगे।

News – Vijay Chaudhary 

[advanced_iframe src=”https://amzn.to/4mHwUU0″ width=”100%” height=”600″]

 


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading