24.6 C
Ranchi
Saturday, March 7, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsHazaribaghविभावि में स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड की वार्षिक बैठक संपन्न

विभावि में स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड की वार्षिक बैठक संपन्न

सभी संस्थान वर्ष भर नियमित खेलकूद का आयोजन करें: कुलपति प्रो चंद्र भूषण शर्मा

विनोबा भावे विश्वविद्यालय के अंतर्गत सभी शैक्षणिक संस्थान अपने यहां नियमित खेलकूद का आयोजन करें। प्रत्येक महीना कोई ना कोई खेलकूद हो। प्रत्येक महीना इस संबंध में अपना प्रतिवेदन विश्वविद्यालय में समर्पित करें। उक्त बातें विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो चंद्र भूषण शर्मा ने कही। मंगलवार को आर्यभट्ट सभागार में आयोजित विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड की वार्षिक बैठक की अध्यक्षता करते हुए कुलपति सदस्यों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि केवल किसी खेल की मेजबानी के लिए तत्परता नहीं दिखानी है। पहले अपने संस्थान में उस खेल का आयोजन करके दिखाना है। जरूरत पड़े तो प्रशिक्षक की सेवा ली जा सकती है।

कुलपति ने कहा कि खेल की ऐसी व्यवस्था हो ताकि पूर्वी क्षेत्र में विश्वविद्यालय के खिलाड़ी पुरस्कार जीत सके। उन्होंने निशक्त विद्यार्थियों की खेल प्रतिभा को निखारने की आवश्यकता को भी बताया।

कुलपति ने कहा कि सभी प्राचार्य सुनिश्चित करें कि भारतीय विश्वविद्यालय संघ के नियमों के अनुसार उनके महाविद्यालय के नियमित छात्र ही महाविद्यालय के दल में शामिल हो। मेजबान संस्थान खिलाड़ियों के आई कार्ड की जांच करने के उपरांत खेलने की अनुमति दे।

Best Knife for your Kitchen
https://amzn.to/4lnbmuu

इससे पूर्व विश्वविद्यालय के छात्रकल्याण संकायअध्यक्ष सह कुलसचिव डॉ सादिक रज्जाक ने सभी का स्वागत किया। विश्वविद्यालय के खेल निदेशक डॉ रखो हरि वर्ष 2025 26 में आयोजित होने वाले खेल प्रतियोगिताओं की जानकारी दी।

बैठक में वर्ष 2025-26 के लिए अंतर महाविद्यालय एथलेटिक्स (20-29 नवंबर 2025) और बास्केटबॉल (25-26 सितंबर 2025) प्रतियोगिताओं की मेजबानी का दायित्व संत कोलंबा महाविद्यालय को, तीरंदाजी (01 नवंबर 2025) भार-उत्तोलन (7-8 नवंबर 2025) तथा पुरुष फुटबॉल (11-13 सितंबर, 2025) की मेजबानी जेजे कॉलेज झुमरी तिलैया को, एयर राइफल शूटिंग (9-10 जनवरी 2026) तथा महिला फुटबॉल (11-13 सितंबर 2025) की मेजबानी जीएम इवनिंग कॉलेज इचाक को, बैडमिंटन (20 नवंबर 2025) की मेजबानी अन्नदा महाविद्यालय को, क्रॉस कंट्री (30 अगस्त 2025) की मेजबानी केबी महिला महाविद्यालय को, शतरंज (13 नवंबर 2025) की मेजबानी पीटीपीएस कॉलेज पतरातू को, पुरुष क्रिकेट (15-17 जनवरी 2026) की मेजबानी गिरिडीह कॉलेज गिरिडीह को, कबड्डी (18-19 सितंबर 2025) की मेजबानी ग्रिजली महाविद्यालय कोडरमा को, खो-खो (20-21 नवंबर 2025) की मेजबानी करणपुरा महाविद्यालय बड़कागांव को, टेबल टेनिस (23 अगस्त 2025) की मेजबानी जेएम कॉलेज भुरकुंडा को, वॉलीबॉल (10-11 अक्टूबर 2025) की मेजबानी रामगढ़ महाविद्यालय रामगढ़ को तथा योग (17 अक्टूबर 2025) की मेजबानी विभावि के योग केंद्र को आवंटित किया गया। इसके अलावा हॉकी (8 अक्टूबर 2025) के लिए चयन शिविर का आयोजन संत कोलंबा महाविद्यालय में तथा ताइक्वांडो (16 अक्टूबर 2025) के लिए मां विंध्यवासिनी महाविद्यालय में करवाने पर सहमति बनी। खेल निदेशक ने बताया कि भारतीय विश्वविद्यालय संघ द्वारा जारी कैलेंडर के अनुसार तिथियां में आवश्यक फेरबदल किया जा सकते हैं।

इस अवसर पर वर्ष 2025 26 के खेलकूद के लिए एक करोड़ 12 लाख के प्रस्तावित खर्च को स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड की बैठक में अनुमोदित किया गया। बैठक में प्रस्ताव लिया गया कि सभी संस्थान कम से कम पांच अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता में प्रतिभागिता सुनिश्चित करेगा। धन्यवाद ज्ञापन विश्वविद्यालय के कुलानुशासक प्रो मिथिलेश कुमार सिंह ने किया।

न्यूज़ – विजय चौधरी 


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading