37.5 C
Ranchi
Saturday, June 6, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsHazaribaghआस्था : बड़ा बाजार दुर्गा पूजा महासमिति की प्रथम बैठक संपन्न

आस्था : बड़ा बाजार दुर्गा पूजा महासमिति की प्रथम बैठक संपन्न

रजत जयंती वर्ष को ऐतिहासिक और भव्य स्वरूप देने की तैयारी

बड़ा बाजार दुर्गा पूजा महासमिति का 25वां वर्ष हर भक्त के लिए गौरव का क्षण है : प्रमोद यादव

हम सब मिलकर रजत जयंती वर्ष को यादगार बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं : दीप नारायण निषाद

हजारीबाग

बड़ा बाजार दुर्गा पूजा महासमिति की प्रथम बैठक मल्लाहटोली स्थित धर्मशाला प्रांगण में महासमिति के पदाधिकारी दिलीप जायसवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जय माता दी की जयकारों के साथ बैठक का शुभारंभ हुआ। इस वर्ष महासमिति अपनी 25वीं वर्षगांठ रजत जयंती वर्ष मनाने जा रही है, जिसे ऐतिहासिक और यादगार बनाने का संकल्प लिया गया है। करीब दो घंटे तक चली इस बैठक में पूजा से जुड़ी प्रत्येक गतिविधि पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

महासमिति ने यह निर्णय लिया कि इस बार का पूजा पंडाल अपने भव्यता और आकर्षण से लोगों को मंत्रमुग्ध कर देगा। पंडाल और उसके आसपास का पूरा क्षेत्र दुल्हन की तरह सजाया जाएगा। विद्युत सज्जा को विशेष रूप से आकर्षक बनाने की योजना तैयार की गई है हर साल की तरह इस वर्ष भी लकी ड्रा का आयोजन किया जाएगा। कूपन की कीमत महज 100 रुपये रखी गई है, जिसे हर वर्ग का व्यक्ति आसानी से खरीद सकेगा।

यह कूपन बहुत जल्द बाजार में उपलब्ध होगा। इस वर्ष लकी ड्रा को और भी रोचक बनाने के लिए आकर्षक पुरस्कार शामिल किए जा रहे हैं। बैठक में उपस्थित कई पदाधिकारियों और सदस्यों ने अपने-अपने सुझाव दिए जिन पर चर्चा किया गया अंतिम निर्णय महासमिति की कोर कमेटी की अगली बैठक में लिया जाएगा। सभी सदस्य और पदाधिकारी इस वर्ष पूजा को ऐतिहासिक बनाने को लेकर पूरी तरह से उत्साहित और प्रतिबद्ध नजर आए। महासमिति के अध्यक्ष प्रमोद यादव ने कहा कि 25 वर्ष किसी भी संस्था के लिए गौरव का विषय है। बड़ा बाजार दुर्गा पूजा महासमिति ने हमेशा से भक्ति और सामाजिक समरसता को बढ़ावा दिया है।

इस रजत जयंती वर्ष को हम भव्य रूप से मनाकर एक नई परंपरा स्थापित करेंगे। हमारी कोशिश होगी कि यह आयोजन भक्तों की आस्था, सांस्कृतिक धरोहर और सामाजिक एकजुटता का प्रतीक बने। महासमिति के सचिव दीप नारायण निषाद ने कहा कि पूरे हजारीबाग वासियों और भक्तों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष का आयोजन खास होगा। हम सब मिलकर यह सुनिश्चित करेंगे कि प्रत्येक गतिविधि पारदर्शी,आकर्षक और प्रेरणादायी हो रजत जयंती वर्ष का यह आयोजन आने वाली पीढ़ियों को भी याद रहेगा।

मौके पर अध्यक्ष प्रमोद यादव, सचिव दीप नारायण निषाद, ओम प्रकाश गुप्ता, दिलीप जायसवाल, प्रदीप जैन, नरेश निषाद, निशिकांत सिन्हा, शिवशंकर गुप्ता, बालगोविंद निषाद, पवन रावत खण्डेलवाल, दिलीप सोनी, प्रमोद खण्डेलवाल, संगम मद्धेशिया चौधरी, अनिल मद्धेशिया, पंकज कसेरा लखन निषाद, उपेन्द्र सिन्हा, राजीव सिन्हा, रितेश खण्डेलवाल, मनोज गुप्ता, सचिन केसरी, शम्पा बाला मद्धेशिया, संजय यादव, संतोष गुप्ता, प्रेम निषाद सहित कई लोग मौजूद रहें।

न्यूज़ – विजय चौधरी 

[aplbcp product_list=1]

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading