35.7 C
Ranchi
Saturday, June 6, 2026
Advertisement
HomeUncategorizedदेवघर डीसी ने जनता दरबार में ऑन द स्पॉट कई समस्याओं का...

देवघर डीसी ने जनता दरबार में ऑन द स्पॉट कई समस्याओं का समाधान किया, अधिकारियों को दी सख्त हिदायत…आमजनों को कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़े…!

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

देवघर : जिले के उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने जनता दरबार में आई शिकायतों पर अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करते हुए एक सप्ताह के अंदर अपनी प्रतिपुष्टि उपायुक्त कार्यालय को समर्पित करने का निर्देश दिया, ताकि शिकायतों के निष्पादन की निगरानी की जा सके। मंगलवार को लगे जनता दरबार में मौके पर जिलास्तर के सभी अधिकारी व कर्मी उपस्थित थे, ताकि ऑन द स्पॉट समस्याओं का समाधान संबंधित विभाग द्वारा किया जा सके।

डीसी ने जिले के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने जनता दरबार में भू-अर्जन व मुआवजा भुगतान से संबंधित, अनुकम्पा, बिजली बिल माफी, झारखण्ड मुख्यमंत्री मईंया सम्मान योजना, फसल बीमा योजना, भू-राजस्व, पेंशन, आवास से जुड़े मामलों को उपायुक्त के समक्ष रखा। डीसी ने वहां उपस्थित सभी लोगों से एक-एक कर उनकी समस्याएं सुनीं एवं संज्ञान में आई सभी शिकायतों की जांच कराते हुए जल्द से जल्द सभी के समाधान के लिए आश्वस्त किया.

सेविका चयन में हुई अनियमितता का प्रगति जांच प्रतिवेदन समर्पित करने को कहा 

जनता दरबार के दौरान झारखण्ड मुख्यमंत्री मईंया सम्मान योजना, बिजली माफी एवं राजस्व से संबंधित मामलों को ऑन स्पॉट निराकरण संबंधित विभाग द्वारा किया गया। इसके अलावा सेविका चयन में अनियमितता व पोखरा के प्राकृतिक नेचर बदलने से जुड़े मामलों को संज्ञान में लेते हुए संबंधित अधिकारियों को जांच कर प्रगति प्रतिवेदन उपायुक्त कार्यालय को समर्पित करने का निर्देश दिया।

ज्ञात हो कि आम जनता की समस्याओं के त्वरित निष्पादन हेतु प्रति सप्ताह मंगलवार, गुरुवार एवं शनिवार को समाहरणालय में पूर्वाह्न 10:30 से 11:30 बजे जनता दरबार का आयोजन किया जा रहा है।

जनता दरबार में ये लोग थे उपस्थित

जनता दरबार में उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, नगर आयुक्त रोहित सिन्हा, अपर समाहर्ता हीरा कुमार, जिला नजारत उपसमाहर्ता शैलेश कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी शैलेश प्रियदर्शी, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी राहुल कुमार भारती, सहायक जनसम्पर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी, डीएमएफटी की टीम एवं संबंधित विभाग के अधिकारी, कर्मी आदि उपस्थित थे।

[aplbcp product_list=3]


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading