32.2 C
Ranchi
Saturday, March 7, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsDevgharदेवघर डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने डीएमएफटी व अन्य विभिन्न योजनाओं को...

देवघर डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने डीएमएफटी व अन्य विभिन्न योजनाओं को समय पर पूरा करने का अधिकारियों को दिया निर्देश, राशि भुगतान में देरी होने पर कार्रवाई के लिए तैयार रहें अधिकारी

देवघर : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा ने गुरुवार को  संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की. समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने डीएमएफटी की राशि से जिले में किये जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में भुगतान में देरी करने पर अधिकारियों व कार्यपालक अभियंता पर कार्रवाई करने की बात कही।
बैठक में नीति आयोग अन्तर्गत संचालित आकांक्षी जिला एवं आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के सूचकांक प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में जिले के विकास से सम्बन्धित निर्धारित विभिन्न प्रक्षेत्र में स्वास्थ्य एवं पोषण, शिक्षा, कृषि-जल संसाधन, कौशल विकास के तहत जिला एवं प्रखंड में हुई कार्यप्रगति की बिदुवार समीक्षा करते हुए कहा गया कि नीति आयोग के द्वारा जो निर्धारित मानक है उसे पूरा करना सुनिश्चित करें और प्राक्कलन के अनुरूप गुणवत्तायुक्त कार्य कराना सुनिश्चित करें।
उपायुक्त ने डीएमएफटी की राशि से किये जा रहे कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर सभी संचालित योजनाओं को तय समयावधि के अंदर पूर्ण करने का निर्देश दिया। बैठक में उपायुक्त द्वारा पीएम-अभिम योजना और 15वें वित्त आयोग के तहत जारी कार्यों की समीक्षा भी की गई, जिसमें स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत विभिन्न निर्माण कार्य के प्रगति की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। 
बैठक में डीडीसी पीयूष सिन्हा, जिला योजना पदाधिकारी मुकेश कुमार, संबंधित विभाग के अधिकारी, कार्यपालक अभियंता, डीएमएफटी की टीम आदि उपस्थित थे।

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading