24.6 C
Ranchi
Sunday, March 8, 2026
Advertisement
HomeNationalराज्यपाल संतोष गंगवार ने स्वर्णिम भारत एक्सपो का उद्घाटन किया,  आत्मनिर्भर और विकसित...

राज्यपाल संतोष गंगवार ने स्वर्णिम भारत एक्सपो का उद्घाटन किया,  आत्मनिर्भर और विकसित भारत की दिशा में प्रदर्शित हुई उपलब्धियाँ

रांची : बहुप्रतीक्षित स्वर्णिम भारत एक्सपो 2025 का गुरुवार को रांची में भव्य शुभारंभ हुआ। इस एक्सपो का उद्घाटन झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने किया। परिचित फ़ाउंडेशन द्वारा आयोजित यह राष्ट्रीय आयोजन, सांसद डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के मार्गदर्शन में किया गया है। यह एक्सपो 23 अगस्त तक जारी रहेगा, जिसमें ज्ञानवर्धक सत्र, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और उद्योग संवाद शामिल होंगे।
डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा संसदीय कार्यों की व्यस्तता के कारण उद्घाटन समारोह में शामिल नहीं हो सके, किंतु वे दूसरे दिन (22 अगस्त) इस आयोजन में सम्मिलित होकर प्रतिभागियों और आगंतुकों से संवाद करेंगे।
यह एक्सपो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आत्मनिर्भर भारत, मेक इन इंडिया और विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने का मंच है।

ऐसे आयोजनों से नए भारत की आकांक्षाओं को मूर्त रूप मिलेगा: राज्यपाल

उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए राज्यपाल संतोष गंगवार ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत की भावना हमारे वैज्ञानिक संस्थानों, उद्योगों और पारंपरिक क्षेत्रों की उपलब्धियों में झलकती है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से नवाचार, धरोहर और उद्यमिता को एक ही मंच पर लाकर नए भारत की आकांक्षाओं को मूर्त रूप दिया जाएगा।
उद्घाटन सत्र में विशिष्ट अतिथि उपस्थित के रूप में प्रो. (डॉ.) जेगनाथन चोक्कालिंगम, कुलपति, सरला बिड़ला विश्वविद्यालय, पद्मश्री अशोक भगत, परेश गत्तानी, अध्यक्ष, फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज़, प्रो. (डॉ.) गोपाल पाठक, महानिदेशक, सरला बिड़ला विश्वविद्यालय, श्रीमती मनीषा शर्मा, प्राचार्य, सरला बिड़ला पब्लिक स्कूल, तरुण जैन, अध्यक्ष, परिचित फ़ाउंडेशन शामिल हुए.

विभिन्न राष्ट्रीय संस्थाओं व संगठनों ने अपने उत्कृष्ट योगदान को प्रदर्शित किया

पहले दिन के सत्र में विभिन्न राष्ट्रीय संस्थाओं और संगठनों ने अपने उत्कृष्ट योगदान को प्रदर्शित किया, जिनमें वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR), भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO),राष्ट्रीय जलविद्युत निगम (NHPC), नेशनल एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड (NALCO), इरकॉन इंटरनेशनल लिमिटेड (IRCON), कॉनकॉर (Container Corporation of India), राष्ट्रीय जूट बोर्ड, विकास आयुक्त (हैंडलूम), विकास आयुक्त (हैंडिक्राफ्ट), भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (GSI), भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR), भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR), भारतीय मानक ब्यूरो (BIS), जल शक्ति मंत्रालय, एपीडा (APEDA), भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI), भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI), परमाणु ऊर्जा विभाग (DAE) शामिल हैं.
बताया गया कि प्रदर्शनी में अंतरिक्ष, स्वास्थ्य और कृषि में अत्याधुनिक अनुसंधान; ऊर्जा और अवसंरचना की प्रगति; तथा हस्तशिल्प और हैंडलूम की गौरवशाली परंपरा को प्रस्तुत किया गया। यह आयोजन भारत को विकसित भारत 2047 की दिशा में आगे ले जाने वाले नवाचार, उद्यमिता और समावेशी विकास का रोडमैप प्रस्तुत करेगा।

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading