32.2 C
Ranchi
Saturday, March 7, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsDevgharश्रावणी मेला के सफल संचालन में सहयोग के लिए देवघर डीसी ने...

श्रावणी मेला के सफल संचालन में सहयोग के लिए देवघर डीसी ने मीडियाकर्मियों को सम्मानित किया,कहा-सभी ने अपने दायित्व का बखूूूबी निर्वहन किया…सभी को आभार…!

देवघर : राजकीय श्रावणी मेला के सफल संचालन के बाद शुक्रवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में देवघर परिसदन के सभागार में पत्रकार बंधुओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर उपविकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी देवघर रवि कुमार, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी राहुल कुमार भारती, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी एवं विभिन्न संस्थान के मीडियाकर्मी उपस्थित थे।
कार्यक्रम के दौरान डीसी लकड़ा ने मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह हम सभी के लिए खुशी की बात है कि राजकीय श्रावणी मेला, 2025 का सफल संचालन सभी के सहयोग संभव हो सका।
इसके अतिरिक्त सभी मीडिया बंधुओं के हर संभव सहयोग को लेकर उपायुक्त ने सभी का आभार प्रकट किया है। डीसी ने कहा कि इस वर्ष जिला प्रशासन द्वारा हर संभव प्रयास किया गया कि बाबा बैद्यनाथ की नगरी देवघर में कांवरियों को किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।

डीसी ने कहा कि इसके लिए मेला क्षेत्र में प्रतिनियुक्त सभी लोगों द्वारा पूरी तत्परता के साथ अपने दायित्वों का निवर्हन किया गया. हम सभी के प्रयास से अगले वर्ष यहां आगन्तुक श्रद्धालुओं को और बेहतर सुविधा मुहैया कराने का प्रयास होगा.
इसके अलावा कार्यक्रम के दौरान विभिन्न मीडिया संस्थानों के प्रतिनिधियों को डीसी-डीडीसी और एसडीओ रवि कुमार ने शॉल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading