कांड्रा। सरायकेला-खरसावां जिले में जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का सफल आयोजन शनिवार को हरिश्चंद्र विद्या मंदिर, कांड्रा के प्रांगण में किया गया। इस प्रतियोगिता में लगभग 70 प्रतिभागियों ने तीन आयु वर्गों के तहत 10 अलग-अलग इवेंट्स में हिस्सा लेकर योग की प्रतिभा और अनुशासन का प्रदर्शन किया।
संयुक्त रूप से हुआ उद्घाटन
कार्यक्रम का शुभारंभ झारखंड राज्य योगासना संघ की महिला राज्य प्रभारी सुधा झा, जिला ओलंपिक संघ के सचिव सिकंदर महतो, भारत स्वाभिमान के पूर्व जिला प्रभारी सह जिला योगासन खेल संघ के उपाध्यक्ष नंद किशोर झा, महिला पतंजलि योग समिति की कोषाध्यक्ष रूबी कुमारी, विद्यालय के प्रधानाध्यापक संजय कुमार, जिला योगासन खेल संघ के अध्यक्ष आनंद महतो, सचिव रेंजर सिंह सरदार और संयुक्त सचिव प्रेमाशिष महतो ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
योग अपनाने का दिया संदेश
मुख्य अतिथि सुधा झा ने अपने संबोधन में कहा कि योग अब सीमाओं से परे जाकर पूरी दुनिया में लोकप्रिय हो रहा है। उन्होंने कहा—
“स्वामी जी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग को वैश्विक पहचान मिली है। योग को केवल प्रतियोगिता तक सीमित न रखकर इसे जीवनशैली का हिस्सा बनाना चाहिए।”
वहीं जिला ओलंपिक संघ के सचिव सिकंदर महतो ने कहा कि योगासन खेल को भारतीय ओलंपिक संघ से मान्यता मिल चुकी है और जल्द ही इसे विश्व ओलंपिक में भी शामिल किया जा सकता है। उन्होंने बच्चों को योगासन प्रतियोगिताओं में अधिक से अधिक भाग लेने की प्रेरणा दी।
नंद किशोर झा ने कहा कि जब पूरी दुनिया योग अपना रही है तो भारतीयों को भी इसे अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। वहीं संघ के अध्यक्ष आनंद महतो ने पहले ही वर्ष में बड़ी संख्या में बच्चों की भागीदारी पर प्रसन्नता जताई और आशा व्यक्त की कि आने वाले वर्षों में और अधिक प्रतिभागी सामने आएंगे।
प्रतियोगिता परिणाम
- सब-जूनियर बालक ट्रेडिशनल इवेंट : प्रथम – प्रवीण कुमार महतो, द्वितीय – श्याम दास, तृतीय – रोहित प्रकाशार्य
- सब-जूनियर बालिका ट्रेडिशनल इवेंट : प्रथम – मामणी महतो, द्वितीय – अंजलि माहली और अनाया अग्रवाल (संयुक्त), तृतीय – सविता सिंह मुंडा
- सब-जूनियर बालक आर्टिस्टिक इवेंट : प्रथम – नितेश महतो
- सब-जूनियर बैक बैंडिंग व्यक्तिगत प्रतियोगिता : प्रथम – मामनी महतो
- महिला वर्ग ट्रेडिशनल इवेंट : प्रथम – पिंकी कुमारी
जजों और आयोजकों का योगदान
मुख्य निर्णायक शिखा शर्मा के नेतृत्व में आनंद महतो, सुमन सिंह, रेंजर सिंह सरदार और प्रेमाशिष महतो ने जज की भूमिका निभाई।
प्रतियोगिता के सफल आयोजन में मीडिया प्रभारी अंजू थापा, सुमन सिंह, शिखा शर्मा, दुर्गा बोदरा, सनातन टुडू, सुकुरमनी हेंब्रम और रिकीं महतो का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिनिधित्व करेंगे विजेता
समापन अवसर पर जिला योगासन संघ के सचिव रेंजर सिंह सरदार ने सभी विजेताओं को बधाई दी और घोषणा की कि चयनित खिलाड़ी आगामी राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्होंने अंत में सभी अतिथियों और आयोजकों का आभार व्यक्त किया।
News – Vijay Chaudhary
SGF11 Women's Kanjivaram Soft Lichi Silk Saree With Blouse Piece
₹917.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)AKHILAM Women's Shimmer Organza Sequence Embroidery Saree With Unstitched Blouse Piece
₹999.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Yashika Women's Pure Kanjivaram Silk Saree Soft Banarasi Style Wedding With Blouse Piece | Saree For Women | New Sari
₹499.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Sidhidata Women's Kanjivaram Banarasi Soft Silk Saree With Unstitched Blouse Piece (Silk Box Flower)
₹682.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Sidhidata Women's Plain Pure Georgette Saree With Unstitched Blouse Piece (Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani Alia Bhatt Saree)
₹423.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.







