31.1 C
Ranchi
Saturday, March 7, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsDevgharदेवघर डीसी के नाम से फर्जी फेसबुक एकाउंट बनाने वाले पर एफआईआर...

देवघर डीसी के नाम से फर्जी फेसबुक एकाउंट बनाने वाले पर एफआईआर दर्ज करने का निर्देश, नमन प्रियेेश लकड़ा ने कहा-साईबर अपराध के प्रति खुद भी जागरूक हों और दूसरों को सावधान करें…!!

देवघर : उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा ने शनिवार को साईबर अपराध के प्रति जिलावासियों को जागरूक और सतर्क करते हुए कहा है कि आज के समय में अधिकांश लोग सोशल मीडिया के माध्यम से एक-दूसरे से जुड़े हैं, क्योंकि वर्तमान समय में यह माध्यम सूचनाओं का आदान-प्रदान करने का सबसे सरल व सशक्त माध्यम बन चुका है।

उपायुक्त ने लोगों को सावधान करते हुए कहा है कि संबंधित अधिकारियों को साईबर थाने में एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया है। वर्तमान में जिलावासियों से फेसबुक एकाउंट से उपायुक्त की फोटो लगाकर पैसे मांगने का मामला संज्ञान में आया. इसके बाद डीसी साइबर थानों को एलर्ट मोड में रहने का कहा है. 

डीसी की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि डीसी देवघर या उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा जैसे अन्य नाम के एकाउंट से किसी भी तरह का कोई फेसबुक पर मैसेज, लिंक या रिक्वेस्ट आदि आने पर सावधान रहें और तुरंत इसकी सूचना साइबर थाना या निकटतम थाने को दें, ताकि साइबर सेल की ओर से त्वरित कार्रवाई की जा सके।

डीसी ने कहा है कि आज के समय में किसी न किसी सोशल नेटवर्किंग साईट से हर व्यक्ति जुड़ा है। सोशल मीडिया ने जिस तेजी लोगों के जीवन में अपनी जगह बनाई है, पर अब उसके दुष्परिणाम भी सामने आने लगे हैं।

वर्तमान समय में साइबर अपराधियों ने ठगी का नया तरीका ईजाद किया है। हर रोज किसी न किसी का फर्जी फेसबुक अकाउंट का क्लोन बनाकर अनजान लोगों के साथ-साथ रिश्तेदारों और जान-पहचान वालों को मैसेज व लिंक भेजकर अपने खाते में ऑनलाइन रुपये मांगते हैं या एकाउंट हैक करते हैं।

 

 


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading