24.6 C
Ranchi
Saturday, March 7, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaसरकारी योजनाओं की प्रगति पर समीक्षा, बैंकों को तेजी लाने के निर्देश

सरकारी योजनाओं की प्रगति पर समीक्षा, बैंकों को तेजी लाने के निर्देश

गुमला, 23 सितंबर: गुमला जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय सभागार में मंगलवार को सरकारी प्रायोजित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक का संचालन उप विकास आयुक्त दिलेश्वर महत्तो ने किया, जिसे उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश पर बुलाया गया था। इसमें विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

किसान क्रेडिट कार्ड पर जोर

उप विकास आयुक्त ने किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि अधिक से अधिक किसानों को इस योजना से जोड़ना प्राथमिकता होनी चाहिए। इसके लिए विशेष शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए गए, ताकि पात्र किसानों को समय पर लाभ मिल सके।

PMFME योजनाओं की समीक्षा

प्रधानमंत्री फॉर्मलाइजेशन ऑफ माइक्रो फूड प्रोसेसिंग एंटरप्राइजेज (PMFME) योजना के अंतर्गत लंबित आवेदनों और रिजेक्शन के मामलों की विस्तृत समीक्षा की गई। महत्तो ने बैंकों को लाभुकों की सूची शीघ्र स्वीकृत करने और सभी प्रक्रियाओं को त्वरित गति से पूरा करने के निर्देश दिए।

SHG और PMEGP पर निर्देश

बैठक में स्वयं सहायता समूह (SHG) और प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) की प्रगति पर भी चर्चा की गई। उप विकास आयुक्त ने लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने और अधिक से अधिक नागरिकों को इन योजनाओं से जोड़ने का निर्देश देते हुए कहा कि बैंकों को अपने कार्य निष्पादन में सुधार करने की आवश्यकता है।

अधिकारी एवं बैंक प्रतिनिधि रहे उपस्थित

बैठक में बागवानी पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, सहकारिता पदाधिकारी, LDM गुमला, JSLPS प्रतिनिधि, जिला उद्यमी समन्वयक सहित सभी बैंक शाखा प्रबंधक और प्रतिनिधि मौजूद रहे।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading