27.6 C
Ranchi
Saturday, March 7, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaरक्तदान शिविर में उत्साह, 14 यूनिट रक्त एकत्रित

रक्तदान शिविर में उत्साह, 14 यूनिट रक्त एकत्रित

गुमला, 23 सितंबर: गुमला जिले में उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश पर विभिन्न प्रखंडों में आयोजित किए जा रहे रक्तदान शिविरों की श्रृंखला के तहत मंगलवार को घाघरा प्रखंड परिसर में विशेष शिविर लगाया गया। इस पहल में अधिकारियों, कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने सक्रिय भागीदारी निभाई, जिसके फलस्वरूप कुल 14 यूनिट रक्त संग्रह किया गया।

उपायुक्त ने की अपील

शिविर की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने कहा कि “रक्तदान एक महादान है, जो अनगिनत जीवन बचाने में सहायक है।” उन्होंने जिले के नागरिकों से इसे सामाजिक जिम्मेदारी मानते हुए नियमित रूप से रक्तदान करने का आग्रह किया।

अस्पतालों में रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने का लक्ष्य

उपायुक्त ने बताया कि जिला प्रशासन आगे भी विभिन्न प्रखंडों में इस तरह के शिविर आयोजित करेगा ताकि सदर अस्पताल तथा अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में रक्त की निरंतर उपलब्धता बनी रहे। इसके साथ ही उन्होंने युवाओं, सामाजिक संगठनों और स्वयंसेवी संस्थाओं से सक्रिय रूप से सहयोग करने और अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जोड़ने का आग्रह किया।

दीक्षित ने यह भी कहा कि नियमित रक्तदान न केवल जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदायिनी साबित होता है, बल्कि दाता के स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है। उन्होंने युवाओं से इसे एक जनआंदोलन का रूप देने की अपील की।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading