32.2 C
Ranchi
Saturday, March 7, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaत्योहार से पहले गुमला प्रशासन अलर्ट, मिठाई दुकानों और स्ट्रीट फूड की...

त्योहार से पहले गुमला प्रशासन अलर्ट, मिठाई दुकानों और स्ट्रीट फूड की हुई सघन जांच

गुमला : आगामी त्योहारों को देखते हुए गुमला जिला प्रशासन ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए सख्ती बढ़ा दी है। उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश पर जिला खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी प्रकाश चंद्र गुग्गी के नेतृत्व में बीते दो दिनों से जिले भर में विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है।

मिठाई दुकानों और होटलों का औचक निरीक्षण

जांच टीम ने जिले के प्रमुख मिष्ठान भंडारों और होटल-रेस्टोरेंटों का निरीक्षण किया। इस दौरान Fun N Food (लोहरदगा चौक) से रसगुल्ला और Sonali Sweets से लड्डू का नमूना परीक्षण के लिए लिया गया।
Bloom, Maa Ki Rasoi, Shravan Hotel और Swad Hotel में दूध, पनीर और मिठाइयों की जांच की गई, जो मानक के अनुरूप पाई गई।

स्ट्रीट फूड वेंडर्स पर कार्रवाई

अभियान के दौरान 60 से अधिक फूड कार्ट और स्ट्रीट वेंडर्स का भी निरीक्षण किया गया। कुछ जगहों पर मिठाइयों और फास्ट फूड में अस्वाद्य और अवैध रंग (जैसे कमधेनु और गोवर्धन ब्रांड) पाए गए, जिन्हें मौके पर ही नष्ट कराया गया। साथ ही, एक्सपायर कोल्ड ड्रिंक्स भी जब्त कर नष्ट किए गए।

दिए गए दिशा-निर्देश

निरीक्षण के समय दुकानदारों और वेंडर्स को स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा बनाए रखने के लिए कड़े निर्देश दिए गए, जिनमें प्रमुख रूप से:

  • भोजन तैयार करते समय एप्रन, ग्लव्स और मास्क पहनना अनिवार्य होगा।

  • हर फूड कार्ट पर ढक्कनयुक्त डस्टबिन रखना और उसका नियमित उपयोग करना।

  • फास्ट फूड में केवल खाद्य-स्वीकृत रंग और गुणवत्तापूर्ण सॉस का प्रयोग करना।

  • त्योहारों के दौरान “नो टोबैको” और “नो स्मोकिंग” को बढ़ावा देना और वातावरण स्वच्छ रखना।

प्रशासन का संदेश

स्टेट फूड टेस्टिंग लैब से जुड़े जूनियर एनालिस्ट पंकज कुमार और सुधांशु रंजन ने भी निरीक्षण कार्य में सहयोग किया।
उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने कहा कि “त्योहारों पर खाद्य पदार्थों में मिलावट या अस्वच्छता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी।”
उन्होंने जनता से अपील की कि केवल सुरक्षित एवं स्वच्छ खाद्य सामग्री का ही सेवन करें और किसी भी गड़बड़ी की सूचना प्रशासन को तुरंत दें।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading