21.2 C
Ranchi
Monday, March 16, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaगुमला में स्टार डीपीएस विद्यालय ने दुर्गा पूजा पर प्रस्तुत किया चैतन्य...

गुमला में स्टार डीपीएस विद्यालय ने दुर्गा पूजा पर प्रस्तुत किया चैतन्य दुर्गा कार्यक्रम, बच्चों ने दिखाए मां के नौ रूप

गुमला : दुर्गा पूजा महोत्सव के अवसर पर शुक्रवार को स्टार डी.पी.एस. विद्यालय, गुमला में “चैतन्य दुर्गा कार्यक्रम” का आयोजन किया गया। इस मौके पर विद्यार्थियों ने नृत्य-नाटिका और झांकी के माध्यम से माँ दुर्गा के नौ रूपों का जीवंत मंचन किया। कार्यक्रम में महिषासुर वध के मनोहारी दृश्य और विजयादशमी का उल्लासपूर्ण प्रदर्शन भी प्रस्तुत किया गया।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में बच्चों की भागीदारी

कक्षा नर्सरी से कक्षा पहली तक के बच्चों के लिए फैन्सी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। छोटे-छोटे बच्चों ने माँ दुर्गा के विभिन्न रूपों के अलावा भगवान श्रीराम, हनुमान जी, गणेश जी, कार्तिकेय जी, माता लक्ष्मी, माता सरस्वती, भगवान महादेव और महिषासुर के पात्र निभाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

मुख्य अतिथि और विद्यालय प्रबंधन के विचार

कार्यक्रम में शहर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. ए.डी.एन. प्रसाद मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने बच्चों के उत्साह की सराहना करते हुए कहा, “यह सुखद है कि इस आयोजन में विभिन्न धर्मों के बच्चों ने भाग लेकर सांप्रदायिक सद्भाव और सांस्कृतिक समझदारी का संदेश दिया है। यह बच्चे पौराणिक मान्यताओं से जुड़कर अच्छे संस्कार सीखेंगे।”

विद्यालय की प्राचार्या साजिया खातून ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य बच्चों में धार्मिक समभाव विकसित करना है। उन्होंने कहा, “नारी शक्ति ही सृष्टि का आधार है, इस मंचन के जरिए समाज को नारी सम्मान और उनकी शक्तियों का संदेश दिया गया है।”
निदेशिका अन्नू कुमारी ने दशहरा को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक बताते हुए कहा कि नृत्य-नाटिका जैसी प्रस्तुतियाँ बच्चों के मन में सकारात्मक भाव लाती हैं। प्रबंध निदेशक संदीप कुमार प्रसाद ने बताया कि विद्यालय में ईद, क्रिसमस जैसे अवसरों पर भी कार्यक्रम आयोजित होते हैं ताकि छात्र-छात्राओं में सभी धर्मों के प्रति सम्मान की भावना विकसित हो।

परिणाम और पुरस्कार

फैन्सी ड्रेस प्रतियोगिता में बच्चों को तीन समूहों में बांटा गया था। निर्णायक विष्णु कुमार, बबीता उपाध्याय और कविता भारद्वाज ने प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया।

  • ग्रुप A : साध्वी कुमारी प्रथम, अन्दी कुमारी द्वितीय, आर्या राज तृतीय।

  • ग्रुप B : कृति कुमारी प्रथम, वंश राज साहू द्वितीय, अबीर आदी तृतीय।

  • ग्रुप C : प्रेरणा कुमारी प्रथम, आरवी द्वितीय, वियान केशरी तृतीय।
    विजेताओं को विद्यालय की ओर से पुरस्कृत किया गया।

भारी संख्या में लोगों की सहभागिता

कार्यक्रम देखने के लिए अभिभावकों के साथ-साथ शहर के कई प्रमुख लोग मौजूद रहे। इनमें नवल साबू, बनवारीलाल अग्रवाल, संजीव कुमार, अमित गहेश्वरी, राकेश प्रसाद, डॉ. सौरभ प्रसाद, डॉ. पूजा प्रसाद और सचिन शम्भू प्रमुख रहे।
विद्यालय विकास समिति के संरक्षक बदरी कुमार गुलशन, अध्यक्ष पद्दम साबू और सचिव महेश प्रसाद गुप्ता सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकागण भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की रूपरेखा शिक्षिका सुनन्दा सेन गुप्ता ने तैयार की जबकि संचालन शिक्षक तमजिद गियों ने किया।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading