31.1 C
Ranchi
Saturday, March 7, 2026
Advertisement
HomePoliticsJLKM का धनबाद बस स्टैंड को स्थानांतरित करने का विरोध

JLKM का धनबाद बस स्टैंड को स्थानांतरित करने का विरोध

आज सर्किट हाउस, धनबाद में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) की ओर से एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस का मुख्य विषय धनबाद बस स्टैंड को स्थानांतरित करने का विरोध रहा।

पार्टी नेताओं ने कहा कि धनबाद के बरटांड़ बस स्टैंड को कतरास स्थानांतरित करने का निर्णय न केवल अव्यवहारिक है, बल्कि यह धनबाद की जनता के साथ विश्वासघात भी है। इस कदम से शहर की कनेक्टिविटी पर गंभीर असर पड़ेगा और आम जनता, छात्रों, व्यापारियों तथा यात्रियों को भारी कठिनाईयों का सामना करना पड़ेगा।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा गया कि –

बरटांड़ में पहले से ही 22 एकड़ जमीन उपलब्ध है, जहाँ अंतरराज्यीय बस टर्मिनल (ISBT) का निर्माण आसानी से किया जा सकता है।

जनता की सुविधा की अनदेखी कर बस स्टैंड को 20 किलोमीटर दूर शिफ्ट करना सीधे-सीधे जनविरोधी फैसला है।

JLKM इस निर्णय का हर स्तर पर विरोध करेगी और जनता की आवाज़ को बुलंद करती रहेगी।

इस अवसर पर पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता सुशील मंडल, केंद्रीय प्रवक्ता प्रकाश महतो, जिला अध्यक्ष शक्ति नाथ महतो, जिला अध्यक्ष डिंपल चौबे, केंद्रीय उपाध्यक्ष राजा दास, केंद्रीय उपाध्यक्ष आरती महतो, तथा अल्पसंख्यक विंग के नेता सद्दाम हुसैन उपस्थित थे।

अंत में पार्टी ने प्रशासन और सरकार से मांग की कि इस अव्यावहारिक निर्णय को तत्काल वापस लिया जाए और धनबाद की जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बरटांड़ में ही आधुनिक बस टर्मिनल का निर्माण किया जाए।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading