32.1 C
Ranchi
Sunday, March 8, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaबच्चों की सुरक्षा को लेकर सख्त कार्रवाई, गुमला में संदिग्ध कफ सिरपों...

बच्चों की सुरक्षा को लेकर सख्त कार्रवाई, गुमला में संदिग्ध कफ सिरपों की जांच तेज

गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश पर जिले में संदिग्ध कफ सिरपों की कड़ी जांच शुरू की गई है। यह कदम हाल ही में मध्य प्रदेश और राजस्थान में कफ सिरप पीने से बच्चों की मौत की घटनाओं के मद्देनज़र उठाया गया है। झारखंड औषधि नियंत्रण निदेशालय, नामकुम द्वारा जारी निर्देश के तहत सभी जिलों में औषधियों की विशेष निगरानी की जा रही है।

तीन संदिग्ध सिरपों पर निगरानी

गुमला जिले में Coldref Syrup, Respi Fresh Syrup और Relife Syrup नामक तीन संदिग्ध कफ सिरपों की बिक्री, खरीद और वितरण पर विशेष नजर रखी जा रही है।
जिला औषधि निरीक्षक पूनम तिर्की के नेतृत्व में टीम ने सभी सरकारी अस्पतालों, निजी दवा दुकानों और थोक वितरकों से जांच की। टीम ने बताया कि फिलहाल इन कफ सिरपों की बिक्री या स्टॉक जिले में नहीं पाई गई है। इसके बावजूद बिक्री और वितरण पर तत्काल रोक लगा दी गई है।

बच्चों के उपयोग वाली दवाओं के छह नमूने जांच में

बाल सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रशासन ने जिले में बच्चों के लिए उपयोग की जाने वाली छह अन्य paediatric सिरपों के नमूने भी जांच के लिए भेजे हैं। इन नमूनों की गुणवत्ता और सुरक्षा की जांच जारी है।

उपायुक्त का निर्देश – “बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि”

उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने कहा कि जिले में स्वास्थ्य से जुड़ी किसी भी लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने औषधि निरीक्षण टीम को निर्देश दिया है कि सभी मेडिकल दुकानों, थोक विक्रेताओं और स्वास्थ्य संस्थानों की नियमित जांच की जाए ताकि अवैध या निम्न गुणवत्ता वाली दवाएं बाजार में न पहुंच सकें।
जिले के स्वास्थ्य विभाग ने आम जनता से सतर्कता बरतने और किसी भी संदिग्ध औषधि या सिरप की सूचना तत्काल प्रशासन को देने की अपील की है।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading