20.4 C
Ranchi
Sunday, March 8, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaसंगठन विस्तार एवं सशक्तिकरण को लेकर क्षत्रिय समाज चलाएगा विशेष अभियान

संगठन विस्तार एवं सशक्तिकरण को लेकर क्षत्रिय समाज चलाएगा विशेष अभियान

गुमला : अखिल भारतीय क्षत्रिय महासंघ गुमला जिला कार्यकारिणी की बैठक आज जिला अध्यक्ष सुरेश सिंह की अध्यक्षता में जिला मुख्यालय में आयोजित हुई। बैठक में समाज की संगठनात्मक मजबूती, विस्तार और सामाजिक एकजुटता पर विस्तृत चर्चा की गई।

जिला अध्यक्ष ने कहा कि दीपावली और छठ पर्व के उपरांत महासंघ संगठन सशक्तिकरण अभियान चलाएगा, जिसके तहत पदाधिकारी क्षत्रिय समाज बहुल गांवों का दौरा कर लोगों को संगठन से जुड़ने के लिए प्रेरित करेंगे। इस दौरान समाज के गौरवशाली इतिहास और वर्तमान स्थिति पर तुलनात्मक चर्चा की जाएगी ताकि नई पीढ़ी में संगठनात्मक जागरूकता बढ़े।

बैठक के प्रमुख निर्णय

  • बाबू वीर कुंवर सिंह भवन को न्यूनतम राशि पर व्यावसायिक उपयोग हेतु उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया।

  • भवन में शुद्ध पेयजल के लिए आरओ मशीन लगाने की घोषणा प्रवक्ता अजय राणा ने की।

  • प्रत्येक माह नियमित बैठक आयोजित करने पर सहमति बनी।

  • फरवरी माह में रांची में आयोजित होने वाले बड़े राज्यस्तरीय कार्यक्रम में गुमला जिले की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता जताई गई।

बैठक में शांतनु सिंह, शंभू सिंह, सिकंदर सिंह, रमेश सिंह, जगदीश सिंह, राधेश्याम सिंह, राजदीप सिंह, केशव चंद्र साय, अर्जुन सिंह, दिनेश सिंह, राजेंद्र सिंह, योगेंद्र सिंह, अजय सिंह राणा, ओम शंकर सिंह, राजमोहन सिंह, मनमोहन सिंह, राजकिशोर सिंह, रामदेव सिंह, विजय बहादुर सिंह, विकास सिंह और बलि सिंह शामिल थे।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading