27.6 C
Ranchi
Saturday, March 7, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaभाजपा ने भगवान बिरसा मुंडा के 150 वीं जयंती पर भगवान बिरसा...

भाजपा ने भगवान बिरसा मुंडा के 150 वीं जयंती पर भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिभा पर माल्यार्पण किया

गुमला : गुमला जिला मुख्यालय स्थित बिरसा मुंडा एग्रो पार्क में भगवान बिरसा मुंडा के 150 वीं जन्म जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी गुमला द्वारा बिरसा मुंडा एग्रो पार्क स्थित धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया ! मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित जिला अध्यक्ष विनय कुमार लाल ने कहा आज का दिन हम सभी झारखंड वासियों के लिए काफी गौरव का दिन है,भगवान बिरसा मुंडा का जन्मदिन पर आज पूरा देश जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मना रहा है , यह देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी की देन है कि हम झारखंड वासियों के त्याग और वीरता की गाथा को समूचे देश में जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने की घोषणा कर, देश के जन-जन तक पहुंचाने का काम किया है ! आज सभी नौजवानों को भगवान बिरसा मुंडा के जीवन से प्रेरणा लेकर अपने राष्ट्र सेवा की भावना को लेकर आगे बढने की आवश्यकता है ! मौके पर निर्मल गोयल जिला महामंत्री यशवंत सिंह ,रामावतार भगत, जिप उपाध्यक्ष संयुक्ता देवी, भाजयुमो जिला अध्यक्ष संदीप कुमार, मंगल सिंह भोक्ता ,भोला चौधरी ,विनोद प्रसाद, छोटेलाल उरांव, लक्ष्मीकांत बड़ाइक ,देवेंद्र लाल उरांव, कौशलेंद्र जमुवार , हरिहर साहू,शंभू सिंह मनमोहन सिंह, गुड्डी नंदा , बाल्केस्वर सिंह आदि उपस्थित थे !*

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading