32.2 C
Ranchi
Saturday, March 7, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaगुमला के युवाओं के लिए अंतरराष्ट्रीय रोजगार का सुनहरा अवसर, कल्याण गुरुकुल...

गुमला के युवाओं के लिए अंतरराष्ट्रीय रोजगार का सुनहरा अवसर, कल्याण गुरुकुल में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ

गुमला : गुमला जिले के युवाओं को वैश्विक स्तर पर सुरक्षित और सम्मानजनक रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला कल्याण विभाग के नेतृत्व में संचालित कल्याण गुरुकुल, गुमला में अंतरराष्ट्रीय ट्रेड्स प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट कार्यक्रम के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। यह कार्यक्रम सोभा दुबई, वोल्टास दुबई सहित कई प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय कंपनियों के सहयोग से संचालित हो रहा है, जो प्रशिक्षित भारतीय युवाओं को विभिन्न तकनीकी भूमिकाओं में चयनित कर रही हैं।

कल्याण गुरुकुल के इस कार्यक्रम के माध्यम से चयनित अभ्यर्थियों को प्रति माह लगभग तीस से चालीस हजार रुपये समकक्ष आय (AED-INR अनुसार) प्राप्त होने की संभावना है। यह अवसर विशेष रूप से उन परिवारों के युवाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है जिनकी वार्षिक आय पचास हजार रुपये से कम है और जो स्थायी एवं उच्च आय वाले रोजगार की तलाश में हैं। अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप प्रशिक्षित करने की व्यवस्थित व्यवस्था, साक्षात्कार तैयारी और प्लेसमेंट सहायता के कारण यह कार्यक्रम गुमला के युवाओं के लिए वैश्विक अवसरों के द्वार खोल रहा है।

इस कार्यक्रम में नामांकन के लिए 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग के पुरुष उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद उम्मीदवारों को दुबई की प्रतिष्ठित कंपनियों में चयनित होने का अवसर मिलता है, जिससे उन्हें सुरक्षित, नियमित और पेशेवर वातावरण में काम करने का अनुभव प्राप्त होता है। यह पहल न केवल युवाओं की आय में वृद्धि करेगी, बल्कि उनके परिवारों के आर्थिक सशक्तिकरण में भी महत्वपूर्ण योगदान देगी।

इच्छुक अभ्यर्थी कल्याण गुरुकुल, गुमला से सीधे संपर्क कर सकते हैं। अधिक जानकारी और किसी भी प्रकार की सहायता के लिए प्रेझा फाउंडेशन की हेल्पलाइन संख्या 6204800180 उपलब्ध है। उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं, जिसके लिए लिंक app.prejha.org जारी किया गया है।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading